फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Inderpur well BDC post ward number 71 voting canceled

इंदरपुर भलयां बीडीसी पद वार्ड नंबर 71 का मतदान रद्द

Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Inderpur well BDC post ward number 71 voting canceled
मऊ। परदहां ब्लाक क्षेत्र के इंदरपुर भलयां निवासी तथा वार्ड नंबर 71 के बीडीसी प्रत्याशी अशोक यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव की 25 अप्रैल 2021 को मौत हो गई है। निर्वाचन अधिकारी परदहां ने बीडीसी पद वार्ड नंबर 71 का मतदान रद्द करने का आदेश जारी किया है। अशोक यादव पुत्र प्रभुनाथ यादव इंदरपुर भलयां बीडीसी वार्ड नंबर 71 के प्रत्याशी थे, जिनका चुनाव चिह्न अलाव व आदमी था।इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी परदहां तथा अधिशासी अभियंता नलकूप अच्चुतानंद ने बताया कि यदि किसी प्रधान पद, सदस्य ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत के उम्मीदवारों की मतदान से पूर्व मृत्यु हो जाती है तो निर्वाचन अधिकारी उम्मीदवार की मृत्यु के संबंध में उप्र पंचायत राज नियमावली 1994 के नियम 74 एवं उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन नियमावली 1994 में प्राविधान है कि क्षेत्र पंचायत सदस्य के पद पर निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवार की मतदान से पूर्व मृत्यु के संबंध में निर्वाचन अधिकारी मतदान रद्द कर देगा और निर्वाचन की सभी कार्यवाही इस प्रकार से उसी तरह से नए सिरे से प्रारंभ की जाएगी। ग्राम पंचायत सचिव इंदरपुर की रिपोर्ट के अधार पर उप्र पंचायत राज नियमावली 1994 के नियम 74 में दी गयी व्यवस्थानुसार विकास खंड के बीडीसी पद वार्ड नंबर 71 का मतदान रद्द करने का आदेश जारी किया है। क्षेत्र पंचायत वार्ड के पद पर निर्वाचन हेतु निर्वाचन की सूचना अलग से दी जायेगी। अन्य ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रधान पद व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव निर्धारित समय पर ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed