{"_id":"5f58d2e9bf431d427e223735","slug":"indecent-assault-from-medical-team-for-taking-corona-positive-patients-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ: कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेने गई मेडिकल टीम से अभद्रता कर किया हमला, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: कोरोना पॉजिटिव मरीजों को लेने गई मेडिकल टीम से अभद्रता कर किया हमला, बाल-बाल बचे
Wed, 09 Sep 2020 06:34 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 09 Sep 2020 06:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सेवा कर रही स्वास्थ्य टीम को भी लोग नही बख़्श रहे। बुधवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बहरीपुर गांव में पॉजिटिव मरीजों को लेने गई स्वास्थ्य टीम के साथ मनबढ़ों ने अभद्रता की बाद में हमला कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। बाद में काफी समझाने के बाद परिजन तथा ग्रामीण शांत हुए और मरीजों को मेडिकल टीम कोविड अस्पताल ले जाने में सफल रही।
विज्ञापन
बुधवार को वाराणसी से आई आरटीपीसीआर की जांच में परदहा ब्लाक के बहरीपुर गांव के पांच लोग संक्रमित मिले। जब टीम मेडिकल टीम एंबुलेंस के साथ मरीजों को लेने पहुंची तो परिजनों ने इसका विरोध कर दिया। परिजनों के पक्ष में ग्रामीण भी आ गए। इस परिस्थिति को देखकर मेडिकल टीम ने सरायलंखसी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
जब पुलिस फोर्स भी पहुंची तो परिजन मरीज को भेजने के लिए तैयार होते नहीं दिखे। वहीं उनका विरोध ओर तेज हो गया। बाद में मेडिकल टीम के चिकित्सकों तथा पुलिस अधिकारियों ने उन्हें मरीज को घर पर रहने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताते हुए बेहतर उपचार के लिए कोविड अस्पताल भेजने की अपील की। करीब एक घंटे के प्रयास के बाद परिजन इस बात को माने और मेडिकल टीम के साथ मरीजों को भेजा।
विज्ञापन