फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Indara railway station will be monitored through video surveillance system

Mau News: वीडियो सर्विलांस सिस्टम से होगी इंदारा रेलवे स्टेशन की निगरानी

Sat, 12 Jul 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Indara railway station will be monitored through video surveillance system
इंदारा। अब आधुनिक तकनीक वाले कैमरे से स्टेशन में प्रवेश करने वाले अपराधी नहीं बच सकेंगे। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रेल प्रशासन की ओर से (वीडियो सर्विलांस सिस्टम) लगाया गया है। इंदारा रेलवे जंक्शन के परिसर के विभिन्न स्थानों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे परिसर में दस कैमरे लगाए गए हैं। इसका कंट्रोल रूम आरपीएफ थाना मऊ की निगरानी में संचालित होगा। वीडियो सर्विलांस सिस्टम लग जाने से रेलवे का कोई भी अधिकारी कहीं से भी इंदारा रेलवे स्टेशन का गतिविधियों पर नजर रख सकेगा। ट्रेनों में सुरक्षा के साथ ही अब स्टेशन के प्लेटफाॅर्म पर भी संकट की स्थिति से यात्रियों को बचाने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

इंदारा रेलवे स्टेशन पर 10 कैमरे लगाए गए हैं। जिससे स्टेशन पर होने वाली कोई भी घटना या दुर्घटना कैमरों की नजर से नहीं बच पाएगी। कैमरा रेलवे स्टेशन के सभी पांच प्लेटफार्म, सीढ़ियों, प्रवेश द्वार, परिसर, रिजर्वेशन काउंटर कक्ष सहित रेलवे स्टेशन के आसपास लगाए गए हैं। इससे ट्रेन आने पर भीडभाड़ के दौरान पर्स चोरी, जेब कटना, मोबाइल चोरी के अलावा छेड़छाड़ की घटनाओं आदि पर रोक लगेगी। इंदारा आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक हृदयानंद तिवारी ने बताया कि 10 स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। अब हर स्थान की गतिविधियों पर नजर रेलवे के अधिकारियों की नजर रहेगी। सीसीटीवी कैमरे को सर्विलांस सिस्टम से भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed