फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Indara- Dohrighat gauge conversion project was inspected by GM, instructed to expedite the work

इंदारा- दोहरीघाट अमान परिवर्तन परियोजना का जीएम ने किया निरीक्षण, कार्य में तेजी जाने का दिया निर्देश

Sat, 03 Sep 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Indara- Dohrighat gauge conversion project was inspected by GM, instructed to expedite the work
इंदारा रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक अशोक कुमार मिश्र।साथ में ? - फोटो : MAU
मऊ/इंदारा। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र ने शुक्रवार को गोरखपुर-औड़िहार-जौनपुर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इंदारा जंक्शन पर दोहरीघाट-इंदारा रेल लाइन व यार्ड प्लेटफार्म के बने नक्शे का देखा। कुछ देर मऊ जंक्शन पर रुकने के बाद आगे रवाना हुए। महाप्रबंधक कुसुम्ही और भटनी स्टेशन के निरीक्षण के बाद इंदारा जंक्शन पहुंचे। यहां उन्होंने नए प्लेटफॉर्म, पैदल उपरिगामी पुल, स्टेशन मास्टर पैनल, पीआरएस भवन, स्टेशन फेसिंग तथा अप्रोच रोड का निरीक्षण किया। उन्होंनेे इंदारा- दोहरीघाट अमान परिवर्तन परियोजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इंदारा में निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने जंक्शन पर गरीब नवाज, साबरमती, ताप्ती गंगा, लिच्छवी समे अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की। राणा प्रताप यादव व पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल अदरी ने उन्हें पत्रक भी सौंपा। इसके बाद महाप्रबंधक और अन्य अधिकारी वहां से मऊ जंक्शन पहुंचे और चंद देर बाद ही आगे के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed