फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increase the speed of vaccination, members should give full cooperation: Mu. tayyab palanquin

टीकाकरण की गति बढ़वाएं, सभासद करें पूरा सहयोग: मु. तैय्यब पालकी

Sun, 02 Jan 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Increase the speed of vaccination, members should give full cooperation: Mu. tayyab palanquin
मऊ। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए टीकाकरण की गति बढ़ान को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग पालिकाध्यक्ष सहित वर्तमान और पूर्व सभासदों की बैठक हुई। बैठक में वार्डवार टीकाकरण कैंप लगाने, धार्मिक गुरूओं के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मु. तैय्यब पालकी ने सभासदों से अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में टीकाकरण हेतु कैंप आयोजित किये जा रहे है, लक्ष्य के सापेक्ष कम लोगों का टीकाकरण हो रहा है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बढ़ रही है। ऐसे में टीकाकरण बहुत जरूरी है। सभासद अपने-अपने वार्डो में लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करें। लोगों को बताएं कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। दोनों डोज लगी होंगी तो कोरोना की गंभीरता का खतरा कम रहेगा।
विज्ञापन

उक्त बैठक में पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, सभासदगण फखरे आलम, जावेद यार्न, अब्दुस्सलाम, अल्तमश अंसारी, मास्टर शमीम अहमद, कारी जमील आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। बैठक में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, डीपीटीसीएमओ डा. वकील अली, एसएमओ पदम जैन, डीएमसी सौरभ सिंह, डा.अभिषेक राय, डा. फातिमा फिरदौस, डा. जावेद अख्तर, डा. फैजान, अधिवक्ता हरिद्वार राय, पालिका के वर्तमान व पूर्व सभासदगण एवं एलसीडीएस सुपरवाइजर उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed