{"_id":"64c2bf669ce9f2165f0d86e4","slug":"increase-in-water-level-of-saryu-river-continues-mau-news-c-295-1-svns1028-573-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सरयू नदी के जलस्तर में वृ़द्धि जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सरयू नदी के जलस्तर में वृ़द्धि जारी
विज्ञापन
दोहरीघाट। सरयू नदी के जलस्तर में बढ़ने का क्रम जारी है। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
नदी के जलस्तर पर नजर डाली जाए तो गौरी शंकर घाट पर नदी का जलस्तर बुधवार को 68.90 मीटर रहा। बीते 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 10 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को नदी का जलस्तर 69 मीटर रिकार्ड किया गया। खतरा निशान 69.90 मीटर है। तटवर्ती इलाके के गांवों में पानी घुसने व फसल बर्बाद होने की आशंका से किसान चिंतित हैं।
कटाव पीड़ितों की माने तो जलस्तर बढ़ने का क्रम जारी रहा तो धनौली लोहारा रिंग बंधा, नौली चिउटीडाड़ बंधा, बीबीपुर बिलोली बंधा पर पानी का दबाव पड़ने से खतरा बढ़ सकता है। सिंचाई विभाग के जेई जयप्रकाश यादव ने बताया कि सभी बंधों पर मिट्टी का कार्य करा दिया गया है। नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। बचाव को लेकर इंतजाम कर दिए गए हैं।