फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Increase in icy cold wind

बर्फीली हवाओं ने हाड़कंपाऊ ठंड में किया इजाफा

Mon, 22 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 22 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
Increase in icy cold wind
 हफ्तेभर से कहर बरपा रही ठंड अब जानलेवा बन चली है। सोमवार को तापमान लगभग सात डिग्री पर लुढ़क गया। सर्दी के तेवर को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन


लेकिन ठंड के चलते आम आदमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को पौ फटी तो कोहरे की मोटी चादर तनी थी। दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर करारा ब्रेक लगा।
विज्ञापन


दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे ने ट्रेन यातायात पर भी तगड़ा ब्रेक लगाया है। सोमवार को दिन के 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। पिछले दो दिनों से ठंड और बढ़  गई है।
सोमवार को घने कोहरे के बीच सर्द हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है।

लोग सुबह उठे तो उनका स्वागत घने कोहरे संग सनसनाती सर्द हवाओं ने किया। गलन के चलते कम ही लोग बाहर निकलने की हिम्मत जुटा सके।

कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी काफी प्रभावित हुई और वे हेड लाइट जलाने के बाद भी रेंगते हुए चले। ठंड के चलते रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।

 उधर बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ रही। ठंड और कोहरे का असर चट्टी-चौराहों पर स्थित दुकानों पर भी पड़ा है। यहां दिनभर लोगों की भीड़ नहीं दिखी।


सर्द हवाओं ने पूरे जनपद को चपेट में ले रखा है। साधन संपन्न लोग तो भीषण ठंड से अपना बचाव कर ले रहे हैं। रेलवे स्टेशन बस अड्डों समेत अन्य स्थानों पर लोगों का हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed