{"_id":"89152d85ff297dd30431039b2ff12bec","slug":"increase-in-icy-cold-wind-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीली हवाओं ने हाड़कंपाऊ ठंड में किया इजाफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली हवाओं ने हाड़कंपाऊ ठंड में किया इजाफा
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Dec 2014 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्तेभर से कहर बरपा रही ठंड अब जानलेवा बन चली है। सोमवार को तापमान लगभग सात डिग्री पर लुढ़क गया। सर्दी के तेवर को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का निर्णय ले लिया।
लेकिन ठंड के चलते आम आदमी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को पौ फटी तो कोहरे की मोटी चादर तनी थी। दृश्यता बेहद कम होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर करारा ब्रेक लगा।
दिन में भी वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे ने ट्रेन यातायात पर भी तगड़ा ब्रेक लगाया है। सोमवार को दिन के 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए।
विज्ञापन
वहीं बर्फीली हवाओं ने लोगों को घरों में कैद होने को मजबूर कर दिया है। पिछले दो दिनों से ठंड और बढ़ गई है।
सोमवार को घने कोहरे के बीच सर्द हवाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है।
लोग सुबह उठे तो उनका स्वागत घने कोहरे संग सनसनाती सर्द हवाओं ने किया। गलन के चलते कम ही लोग बाहर निकलने की हिम्मत जुटा सके।
कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी काफी प्रभावित हुई और वे हेड लाइट जलाने के बाद भी रेंगते हुए चले। ठंड के चलते रेलवे स्टेशन व बस अड्डों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
उधर बाजारों में गर्म कपड़ों की दुकानों पर खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ रही। ठंड और कोहरे का असर चट्टी-चौराहों पर स्थित दुकानों पर भी पड़ा है। यहां दिनभर लोगों की भीड़ नहीं दिखी।
सर्द हवाओं ने पूरे जनपद को चपेट में ले रखा है। साधन संपन्न लोग तो भीषण ठंड से अपना बचाव कर ले रहे हैं। रेलवे स्टेशन बस अड्डों समेत अन्य स्थानों पर लोगों का हाल बेहाल रहा।