{"_id":"22f0816c65a734b4ad99b1186cdd8ca6","slug":"in-tribute-to-martyrs-students-flames-candles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडिल जलाकर शहीदों का नमन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडिल जलाकर शहीदों का नमन
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Sat, 13 Dec 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद भवन पर हमले की 13वीं बरसी पर शनिवार को विभिन्न संस्थाओें और
विज्ञापन
स्कूल में लोगों ने कैंडिल जलाकर हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि
अर्पित कर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया।
निजामुद्दीनपुरा स्थित नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल में शनिवार को छात्राओं ने ब्लैकबोर्ड पर संसद का चित्र बनाया, उसके बाद सभी छात्राओं ने कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्कूल की संचालिका ज्योति सिंह ने कहा कि संसद हमले में शहीद हुए सेना के जवानों ने अपनी जान पर खेल कर कई नेताआें और सांसद ने भवन को सुरक्षित बचाया। इस दौरान अर्पिता, अल्का, पूजा, रीमा, सलमा,आभा, सुमन यादव, सोनी, चमन, सबिता आदि मौजूद रहीं।
उधर, मलिक टोला स्थित राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के ट्रेनिंग हाल में भी श्रद्धांजलि सभा हुई। जिसमें संस्था में ट्रेनिंग लेने वाली छात्राओं ने भी कैंडिल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि की।
इस दौरान संस्था के राष्ट्रीय संयोजक डा.एसएन खत्री ने कहा कि भारत आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इसका सारा श्रेय हमारे देश के वीर सेना के जवानों को जाता है।
प्रबंधक मुमताज खान ने कहा कि संसद हमले में शहीद हुए सेना के जवानों और कर्मचारियों की वजह से आज देश पर बड़ा कलंक लगने से बचा। श्रद्धांजलि सभा में रश्मि,काजल, मोनिका, फरीदाबानो, तब्बसुम, रुबिना, शाहिना, फिरोजा, शगुफ्ता, रीता, संगीता, रुबी, फरहान आदि छात्राएं मौजूद रहीं।