फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In the name of Mahapanchayat, rally goons mafia's show of strength program: Anil Rajbhar

महापंचायत के नाम पर रैली गुंडे माफिया के शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम: अनिल राजभर

Thu, 28 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
In the name of Mahapanchayat, rally goons mafia's show of strength program: Anil Rajbhar
जिला पंचायत सभागार प्रेसवार्ता करते कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर। संवाद - फोटो : MAU
सुभासपा के मंच पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ महापंचायत के नाम पर हुई रैली कोई राजनीतिक रैली नहीं बल्कि गुंडे-माफिया के शक्ति प्रदर्शन का कार्यक्रम था। इस मंच से राष्ट्रवीर राजा सुहेलदेव के वंशजों को अपमानित करने का कार्य किया गया। राष्ट्र और समाज के लिए अपनी जान की बाजी लगा देने वाले राष्ट्रवीरों को शराबी व नशेड़ी कहा गया। इसका जवाब राजभर समाज शीघ्र ही देगा। ये बातें प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिल राजभर ने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत के सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की ओर से बुधवार को मऊ के हलधरपुर में पार्टी के 19 वें स्थापना दिवस पर महापंचायत नाम से रैली आयोजित की गई थी। इसमें सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद थे। सुभासपा व सपा अध्यक्षों की उपस्थिति में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के गठबंधन की भी घोषणा की गई थी। इस रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अनिल राजभर ने कहा कि यह रैली सुभासपा की महापंचायत गुंडे माफिया के सहयोग से सपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम रहा। इसमें राजभर समाज के नाम पर नकली लोग जुटे हुए थे।
विज्ञापन

सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सैयद सलार मसूद की पूजा करने वाले मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव कभी चक्रवर्ती सम्राट सुहेलदेव को सम्मान देना तक गवारा नहीं समझे हैं। ऐसे में यह केवल राजभर समाज को शराबी ही सकते हैं। इनके द्वारा कभी समाज के हित में सोचा नहीं जा सकता। अनिल राजभर ने सवाल खड़ा किया कि ओमप्रकाश राजभर जिस सामाजिक न्याय समिति की लड़ाई का दावा करते हैं, क्या सपा सामाजिक न्याय समिति का समर्थन करेगी? केवल परिवारवाद की राजनीति करने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया ने 2017 विधानसभा से लगाए 2019 लोकसभा चुनाव तक एक भी राजभर को टिकट नहीं दिया। जबकि अब चुनाव आता देख नकली समाजवादी का चोला पहनकर राजभर हित की बात कर रहे हैं। कहा, सपा गुंडे-माफिया की पोषक रही है। यह सदैव से गुंडे-माफिया के हित की बात करती है। कहा कि मऊ में राजभर सम्मेलन के माध्यम से अपमान का बदला लिया जाएगा। नवंबर के आखिरी सप्ताह में मऊ में ही राजभर समाज का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित कर ओमप्रकाश राजभर उर्फ असलम राजभर को जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ओमप्रकाश के मंच पर राजभर समाज अपमानित करने का कार्य किया गया है। उसका बदला राजभर समाज अवश्य लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed