{"_id":"696a839cee7b56919606b323","slug":"in-the-central-bar-elections-1134-votes-were-cast-for-nine-positions-including-the-president-counting-of-votes-will-take-place-today-mau-news-c-295-1-svns1028-139421-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सेंट्रल बार चुनाव मे अध्यक्ष सहित नौ पदों के लिए 1134 ने डाले वोट, मतगणना आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सेंट्रल बार चुनाव मे अध्यक्ष सहित नौ पदों के लिए 1134 ने डाले वोट, मतगणना आज
विज्ञापन
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान करते अधिवक्ता।संवाद
सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को संघ पुस्तकालय भवन में मतदान हुआ। मतदान में 1171 मतदाताओं में 1134 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 23 टेंडर मत शामिल है।
मतदान के बाद अध्यक्ष, महामंत्री सहित 9 पदों के लिए चुनाव लड़ रहे 18 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिका में बंद हो गया। मतगणना शनिवार को सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगी। मतदान को लेकर शहर कोतवाल निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में कचहरी परिसर में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।
एल्डर कमेटी के चेयरमैन गुरुनरायन पांडेय, चुनाव अधिकारी मुहम्मद इकबाल ने बताया कि सेंट्रल बार एसोसिएशन की 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए शुक्रवार को मतदान संपन्न हो गया। मतदान सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चला।
विज्ञापन
मतदान में 1171 मतदाताओं में से 1134 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 23 टेंडर मत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना शनिवार को सुबह 10 बजे से सेंट्रल बार एसोसिएशन के पुस्तकालय भवन में प्रारंभ होगी।
पहले अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महामंत्री पदों की मतगणना होगी। उसके बाद शेष पदों की मतगणना होगी। मतगणना के समय प्रत्याशी अथवा उनका एक अभिकर्ता मतगणना कक्ष में रह सकेगा। मतगणना कक्ष में मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा।
उन्होंने बताया कि मतदान सुबह 10.30 बजे शुरू हुआ, शुरुआत में मतदान की गति धीमी रही, लेकिन दोपहर बाद जैसे-जैसे समय बीतता गया मतदान की गति तेज पकड़ी और शाम 4.30 बजे तक 1134 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान के बाद मतपेटिका सील कर पुस्तकालय भवन में रखा गया, जहां सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। जीत का सेहारा किसके सिर बंधेगा यह तो शनिवार को मतगणना के बाद ही तय होगा।
मतदान संपन्न कराने में एल्डर कमेटी के सदस्य दीनानाथ यादव, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, शंभूशरण श्रीवास्तव के अलावा जकी अहमद,राकेश वर्मा, विवेक श्रीवास्तव आदि ने योगदान दिया।