फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   in road accident truck driver died

ट्रक की टक्कर से दूसरे ट्रक के चालक की मौत

Thu, 21 Jul 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 21 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
घोसी नगर से सटे राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामलगन महाविद्यालय के  पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक का पहिया निकालते समय पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक से दबकर चालक की मौत हो गईं। घटना  बुधवार की भोर की है। कोतवाली पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक की जेब में मिले मोबाइल के सहारे मृत चालक की शिनाख्त हुई। चालक ड्राइवर प्रभुनाथ यादव (50 )पुत्र विसर्जन बलिया जिले के मनियर थाने के  ककरहटवा खास का निवासी था।  मृतक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

    
  बलिया जिले के मनियर बाजार के ककरहटवा निवासी प्रभुनाथ यादव अपने  ट्रक से भाड़े का सामान लेकर गोरखपुर गया था।वहां सामान उतार कर भाड़ा लिया और ट्रांसपोर्ट से मैदा और अन्य सामान लेकर मंगलवार की रात्रि को कोलकाता  के लिये चला।जब वह ट्रक लेकर घोसी कसबे के आगे दक्षिण रामलगन पी जी कालेज के  पास बुधवार की भोर में पहुंचा तो उसके  ट्रक का दाहिना टायर पंक्चर  हो गया।
विज्ञापन


वह जैक से पहिया को ऊपर उठा कर ट्रक के अंदर  घुस कर उसे निकालने की कोशिश कर रहा था कि इस बीच घोसी की तरफ से आ रहे दूसरे ट्रक ने पीछे से  टक्कर मार दिया। फलस्वरूप खराब ट्रक प्रभुनाथ यादव के ऊपर गिर गया और  उससे दबने  से उसकी मौत हो गयी। सूचना पाकर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज सिंह व लालसाहब  सिंह ने क्रेन मंगाकर ट्रक के नीचे से उसे बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया। मृत चालक के पास मिले मोबाईल के सहारे पुलिस ने उसके  परिवार वालों को सूचना दिया। सूचना पाकर पहुंचे मृतक  ड्राइवर के भतीजे धनजी यादव ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध टक्कर मार कर हत्या  करने का मुक़दमा दर्ज कराया है।साथ ही उसने आरोप लगाया है कि ड्राइबर के पास  रखा 22हजार रुपये और कुछ सामान गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed