{"_id":"978db184814ec9632492be8cd50d91da","slug":"in-respect-of-the-capital-city-s-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर की प्रतिभा का राजधानी में सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर की प्रतिभा का राजधानी में सम्मान
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर की प्रतिभा का राजधानी में सम्मान किए जाने से नगर ही नहीं जनपद के लोग खुश हैं। जिसने भी सुना वह तारीफ किए बिना नहीं रह सका। यह मौका दिया है तहसील मुख्यालय के कस्बा बाजार निवासी दिनेश सोनकर ने। उन्हें 23वीं अखिल भारतीय वार्षिक कला प्रदर्शनी में टेराकोटा की मूर्ति के लिए सम्मानित किया गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अभिषेक मिश्रा ने 10 फरवरी को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में उन्हें 20हजार नगद, स्मृति चिह्न तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
कस्बा निवासी दिनेश सोनकर शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा आदर्श शिशु निकेतन से हासिल किया। सर्वोदय इंटर कालेज घोसी से इंटरमीडिएट पास किया। बचपन से कला की तरफ झुकाव व लगन को देख कर पिता ने आर्थिक कमजोरी के बाद भी लखनऊ विश्वविद्यालय के कला व शिल्प महाविद्यालय में प्रवेश कराया। जहां से दिनेश सोनकर को एक नया आयाम मिला।
विज्ञापन
मूर्ति कला में निखरते गए। वर्ष 2012 में बीएफए (मूर्तिकला) से करने के बाद यहीं से वर्ष 2014 में एमएफए किया। लखनऊ में पढ़ाई के दौरान ही इनको वाराणसी में छठपार घाट पर रेत मूर्ति शिल्प में प्रथम पुरस्कार मिला।
इसके बाद इन्होंने वार्षिक कला प्रदर्शनी लखनऊ, 2012 में राष्ट्रीय ललित कला अकादमी नई दिल्ली में, 2015 में शताब्दी समारोह कला एवं शिल्प महाविद्यालय लखनऊ में अपनी मूर्ति कला को दिखाने का मौका मिला।
वर्तमान में लखनऊ में जल्द होने वाले आल इंडिया कला प्रदर्शनी की तैयारी में लगे हुए हैं। प्रदेश की मूर्ति कला के लिए बड़ा पुरस्कार चींटी की टेराकोटा की मूर्ति के लिए गत 10 फरवरी को लखनऊ में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के 10 मूर्ति कलाकारों के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अभिषेक मिश्रा द्वारा दिया गया। दिनेश के पिता ब्रह्मनंद सोनकर फल व्यवसायी हैं।