फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   In protest at the store inlaid lock

विरोध में दूकान पर जड़ा ताला

Tue, 20 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ
ब्यूररो,अमर उजाला/मऊ Updated Tue, 20 Sep 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
In protest at the store inlaid lock
फतहपुर मंडाव ब्लाक के मीरपुर मुतलका दरियाबाद गांव में कोटेदार के विरोध में तालाबंदी कर प्रदर्शन करतीं महिलाएं।
क्षेत्र के मीरपुर मुतलका दरियाबाद में लगातार चार माह से सरकारी कोटे की दुकान से अनाज का वितरण न होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नाराज पात्र गृहस्थी कार्डधारकों ने कोटे की दुकान का घेराव किया। साथ दुकान पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया।  सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम ने राशन वितरण का आदेश दिया। आरओ तथा नायब तहसीलदार को संयुक्त रूप से जांच रिपोर्ट का आदेश देने पर मामला शांत हो सका। 
विज्ञापन


फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के मीरपुर मुतलका दरियाबाद में लगातार चार माह से अनाज वितरित न होने से पात्र गृहस्थी कार्डधारकों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो कोटेदार द्वारा  पात्र गृहस्थी का राशन मई माह से वितरित नहीं किया गया। अनाज मांगने राधिका, मुराती, देवंती, गिरानी, प्रमिला, शिलवंती दूकान पर पहुंचीं तो कोटेदार ने अनाज न देने की बात कहकर अपशब्द कहना शुरू कर दिया। कोटेदार के व्यवहार से क्षुब्ध ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने कोटे की दूकान पर ताला जड़कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कोटेदार हर माह अनाज का उठान तो कर रहा है, लेकिन वितरण नहीं कर रहा है। अनाज वितरण में धांधली बरतने पर पूर्व में पूर्ति विभाग द्वारा कोटे की दुकान को निलंबित किया गया था। बावजूद विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से दूकान पुन: बहाल कर दिया गया। अब कोटेदार की मनमानी से गरीबों के अनाज की कालाबाजारी कर दी जा रही है। यह सब विभागीय अधिकारियों की शह पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान पर तालाबंदी की सूचना पाते ही उपजिलाधिकारी विमल दुबे नायब तहसीलदार के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। एसडीएम ने आरओ मनोज कुमार सिंह तथा नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार सिंह को संयुक्त रूप से जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया। उपजिलाधिकारी के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। प्रदर्शन करने वालों में मनबसिया, रजवंती, शीला, महेंद्र, सचिंद्र, रामू, श्यामलाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed