{"_id":"572106db4f1c1be776a91a3d","slug":"in-land-dispute-a-man-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चले ईंट पत्थर, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चले ईंट पत्थर, किशोर की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
Updated Thu, 28 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रणवीरपुर गांव में बुधवार की दोपहर जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान ईट पत्थर भी चले। जिसमें 13 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गई। साथ ही किशोर के पिता-माता और चाचा भी घायल हो गए।
इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं किशोर के पिता रामप्रवेश की तहरीर पर पुलिस ने फेकू सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रणवीरपुर गांव निवासी रामप्रवेश का जमीनी विवाद उसके पट्टीदार फेकू से काफी दिनों से चल रहा था।
जिसमें कई बार यह मामला थाने और तहसील दिवस पर गया। लेकिन वहां से कोई हल नहीं निकला। जिसको लेकर बुधवार को दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान ईंट पत्थर भी चले। एक ईट रामप्रवेश के पुत्र उदय यादव उम्र 13 वर्ष के सीने में लग गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
मारपीट में मृत किशोर उदय यादव के पिता रामप्रवेश 50, माता रेशमा 45 और चाचा रामसोच 45 को भी चोट पहुंची। पुलिस ने रणवीरपुर गांव पहुंचकर मृत उदय यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। इस संबंध में सीओ सुशील कुमार ने कहा कि घटना के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।