मऊ। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत सहित 13 अन्य लोगों की बुधवार को एक हेलीकॉप्टर हादसे में मौत होने की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। स्कूलों, कालेजों सहित विभिन्न संगठनों की तरफ से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सिकटिया स्थित कालेज अॅाफ फार्मेसी के सभागार में बुुधवार को श्रद्धांजलि सभा में सीडीएस बिपिन रावत समेत 11 सैन्य अधिकारियों के असामयिक निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। साई कॉलेज आफॅ फार्मेसी के प्रबधंक अखिलेश राय ने कहा कि जनरल बिपिन रावत बेहद मिलनसार थे। सेना के विकास में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई। इंदु प्रकाश फार्मेसी कालेज, इंदु प्रकाश पालीटेक्निक कालेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य सुनील चौधरी, अशजद कमाल, अखिलेश सिंह, सतेन्द्र यादव, अविनाश पांडेय, साधना, फातिमा फिरदौस उपस्थित रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में नगर स्थित डीसीएसके पीजी कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन शोक प्रकट किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शर्वेश पांडेय ने सीडीएस विपिन रावत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान बाबूलाल, वी के जायसवाल, हरिलाल गुप्ता, सिधारी यादव, जियाउल्लाह, अशोक उपस्थित रहे। राष्ट्रीय ललित कला प्रशिक्षण विकास परिषद के तत्वावधान में नगर के मलिकटोला स्थित ट्रेनिंग हाल में श्रद्धांजलि सभा कर 11 सैन्य अधिकारियों के निधन पर दु:ख जताया। इस दौरान जरका हसन, ज्योति सिंह, ज्योति शर्मा, नरगिस जहां,फातिमा, सुमैला, अनम शामिल रहे। मुहम्मदाबाद : तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को सर्वदलीय शोक सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कर रहे पूर्व सैनिक नागेंद्र सिंह ने कहा कि जनरल की असमायिक मृत्यु देश को हमेशा कमी खलेगी। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह दाढ़ी ने कहा कि जनरल रावत एक उत्कृष्ट सैन्य अधिकारी के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे। संचालन मुकेश यादव व अध्यक्षता रामशब्द यादव ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मानंद सिंह, इंद्रासन सिंह, दलजीत यादव, सतपाल यादव, रामजीत सिंह, दिनेश सिंह, आनंद सिंह उपस्थित रहे। दोहरीघाट : पार्वती महिला पीजी कालेज मे जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कालेज के सह संस्थापक डा विपिन बिहारी द्विवेदी ने कहा कि जनरल एक अद्वितीय योद्धा थे। डा रंजना द्विवेदी और साहित्य परिषद के अध्यक्ष झारखण्डेय राय ने शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान जयकृष्ण राय, राजेश राय विपिन राय, प्रेमचंद पाण्डेय, विनय गुप्त मौजूद रहे।