{"_id":"6a6a44d11e67baca430f5db3","slug":"impact-of-illegal-buses-on-the-chief-ministers-village-transport-scheme-mau-news-c-295-1-mau1001-149386-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना पर अवैध बसों का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना पर अवैध बसों का असर
विज्ञापन
अमिला क्षेत्र में चलतीं डग्गामार बसें।संवाद
- फोटो : मृतक कुम्मी का फाइल फोटो। स्त्रोत: परिजन
मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और सुरक्षित परिवहन के लिए शुरू की गई थी। जिले में 23 ग्रामीण रूटों पर बस संचालन का रोडमैप तैयार है। बड़राव और दोहरीघाट ब्लॉक में पांच बसें नियमित चल रही हैं।
वंश बहादुर सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, कमलनारायण सिंह और अंकित सिंह आदि ने बताया कि बिना परमिट दौड़ रही निजी डग्गामार बसें इस योजना के लिए बड़ी चुनौती बन गई हैं। अमिला, बोझी, मादी सिपाह और आजमगढ़ मार्गों पर करीब 18 निजी बसें अवैध रूप से संचालित हो रही हैं।
इन बसों में अग्निशमन यंत्र और आपातकालीन निकास जैसी सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है। कई बसों में क्षमता से दो से तीन गुना अधिक सवारियां बैठाई जाती हैं। इससे बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है और यात्रियों को कानूनी मुआवजा भी नहीं मिलता।
विज्ञापन
अनुबंधित बस संचालकों का कहना है कि अवैध बसों के कारण उनकी आय प्रभावित हो रही है। घोसी एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में संबंधित विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।