{"_id":"6862353404caa9152b0fbeaf","slug":"illegal-liquor-worth-17-lakhs-was-stored-in-the-marriage-lawn-police-raided-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मैरिज लॉन में भंडारण कर रखी गई थी 17 लाख की अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मैरिज लॉन में भंडारण कर रखी गई थी 17 लाख की अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा, एक गिरफ्तार
Mon, 30 Jun 2025 12:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:27 PM IST
सार
अवैध रूप से भंडारण कर रखी गई थी विभिन्न ब्रांड की 158 पेटी अंग्रेजी शराब को पुलिस ने छापा मारकर पकड़ लिया। एक अभियुक्त भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई शराब की कीमत 17 लाख बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ कर रही है और इससे जुड़े अन्य तार भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
शहर कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नगर के बलिया मोड़ स्थित एक मैरिज हॉल से अवैध रूप से भंडारण की गई 17 लख रुपए की 158 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब को बरामद किया इस दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली में प्रेस वार्ता करते हुए सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडे ने बताया कि 29 जून रविवार को शाम 5:30 बजे के करीब नगर के बलिया मोड़ स्थित चंद्रलोक मैरिज हॉल से पुलिस ने छापा मारकर 158 पेटी विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद किया। जिसकी कुल कीमत 17 लख रुपए रुपए आंकी गई।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि यह शराब विभिन्न अनुज्ञापियों द्वारा सुरेंद्र की जानी थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया जिसके बाद इसे मैरिज हॉल में कोपागंज थाना क्षेत्र के चंदनपुर निवासी रमेश माली पुत्र मरछु माली द्वारा भंडारण किया गया। पुलिस और आबकारी टीम ने उसे गिरफ्तार किया इस संबंध में शहर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
सीओ सिटी ने बताया कि इस पूरे मामले में मैरिज हॉल मालिक और जिस भी अनुज्ञपि ने यह शराब सुरेंद्र न करने के बजाय बेची है ।उसके खिलाफ भी विवेचना के दौरान जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक सदर विमलेश कुमार यादव और घोसी आबकारी निरीक्षक मोहम्मद अदनान मौजूद रहे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन