फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If you did not sow somewhere, then you stopped buying paddy

कहीं बोरा नहीं तो कहीं अनाज उतारने से बंद रही धान खरीद परेशान

Thu, 03 Dec 2020 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
If you did not sow somewhere, then you stopped buying paddy
रतनपुरा स्थित विपरण केंद्र का 12 बजे ताला खोलता कर्मचारी। - फोटो : MAU
रतनपुरा। सरकार की तरफ से धान खरीद की गति को तेज करने की तमाम कवायद विभागीय लापरवाही से फ्लाप साबित हो रही है। बृहस्पतिवार को कहीं खाद्यान्न उतारने, कहीं बोरों के अभाव में क्रय केंद्रों पर धान खरीद बंद रही। अब तक रतनपुरा ब्लाक में 60 किसानों से 2760 क्विंटल ही धान खरीद हो सकी है। धान खरीद न होने से आढ़तियों की चांदी कट रही है। वहीं परेशान किसान औने पौने दाम पर फसल बेचने को विवश हैं। सब जानकर अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

जिले में किसानों को फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए एमएसपी पर धान की खरीद की जा रही है। ब्लाक में पांच क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। प्रशासन की तरफ से पांच विभागीय अधिकारियों का वेतन रोकने के बाद भी कोई सुधार नहीं आ रहा है। धान खरीद का दूसरा माह चल रहा है, लेकिन अभी तक रतनपुरा ब्लाक में 60 किसानों से 2760 क्विंटल ही धान खरीद हो सकी है। बृहस्पतिवार को रतनपुरा विपणन केंद्र पर खाद्यान्न उतारना जा रहा था, इसके चलते धान खरीद ठप रही। धान बेचने आए किसानों को बैरंग लौटना पड़ा। साधन सहकारी समिति पहसा मुइद्दीनपुर पर 20 किसानों से अब तक 8.69 क्विंटल धान खरीदा जा सका है। कुड़सर में नौ किसानों से 452 क्विंटल हो सकी है। साधन सहकारी समिति अइलख पर एक सप्ताह से बोरे के अभाव में धान खरीद बंद है। अब तक 20 किसानों से 789 क्विंटल धान खरीद हो सकी है। बोरे के अभाव में छिछोर में 593 क्विंटल 40 किलो धान की खरीद हो सकी है। इस बाबत रतनपुरा विपणन केंद्र प्रभारी जाहिद कमाल ने बताया कि मैं आजमगढ़ बैठक में आया हूं। खाद्यान्न आने से धान की तौल नहीं हो पा रही है। दोपहर बाद तौल शुरू हो जाएगी। इस बाबत एडीओ कोआपरेटिव अमिताभ श्रीवास्तव का कहना है कि धान खरीद की गति को तेज करने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

खरीद न होने से खराब हो रहा धान
रतनपुरा। ब्लाक क्षेत्र में धान खरीद की गति सुस्त चलने से किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अगरपुर के किसान रामायन चौहान का कहना था कि धान की फसल सूखकर तैयार है, लेकिन क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी से खरीद नहीं हो पा रही है। ठैचा के किसान रामाशंकर यादव का कहना था कि गेहूं की बुआई के लिए पैसे की सख्त जरूरत है, लेकिन धान न बिक पाने से आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। गाढ़ा के किसान संतोष कुमार का कहना है कि धान खरीद न होने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। नगवां के किसान इंद्रदेव का कहना है कि क्रय केंद्र प्रभारियों की मनमानी से धान खरीद के लिए चक्कर काटना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी कड़ी कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed