{"_id":"680d2da8ac508312d0099aeb","slug":"if-the-sub-district-magistrate-is-not-transferred-then-the-advocates-will-go-on-hunger-strike-mau-news-c-295-1-mau1002-127172-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण नहीं हुआ तो अनशन पर बैठेंगे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण नहीं हुआ तो अनशन पर बैठेंगे अधिवक्ता
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय तहसील के उपजिलाधिकारी के स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शनिवार को भी सभी न्यायालयों का बहिष्कार किया।
अपनी मांगों के समर्थन में तहसील बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण नहीं होने पर एक मई से आमरण अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
तहसील बार के मंत्री वीरेंद्र यादव ने बताया कि 25 अप्रैल से सभी अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर आंदोलन पर हैं। इस संबंध में एक पत्रक 23 अप्रैल को अध्यक्ष कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन मऊ को दिया जा चुका है। 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है, यदि इस बीच उपजिलाधिकारी का स्थानांतरण नहीं हुआ तो फिर एक मई से सभी अधिवक्ता आमरण अनशन पर बैठेंगे।
तहसील बार के अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उपजिलाधिकारी की कार्यप्रणाली को लेकर सभी अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उनके न्यायिक कार्य की गरिमा का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
पत्रावालियों को अनियमित ढंग से पारित किया जा रहा है। इस दौरान मनोज कुमार सिंह, तारिक जमील, बजरंगबली पाडेय, मनोज कुमार, प्रदीप मिश्रा, योगेश चतुर्वेदी, अविनाश आदि अधिवक्ता मौजूद थे।