{"_id":"5cb0e241bdec2213ea53a01e","slug":"if-the-drainage-problem-is-not-resolved-then-election-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निकासी समस्या हल न हुई तो चुनाव बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निकासी समस्या हल न हुई तो चुनाव बहिष्कार
Sat, 13 Apr 2019 12:39 AM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीवर
- फोटो : Bureau
दलित बस्ती में जलनिकासी की समस्या का समाधान नहीं होने से गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि बस्ती में जननिकासी की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो ग्रामीण चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में निर्णय लिया गया है कि चुनाव का बहिष्कार किया जाए।
दुबारी ग्राम पंचायत के दलित बस्ती के संपर्क मार्ग पर जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। जगह-जगह जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में लोग जुकाम, बुखार, मलेरिया सहित विभिन्न मच्छरजनित बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जलनिकासी की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है।
अधिकारियों द्वारा आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। वाहन गुजरने के दौरान स्कूल जाने वाले बच्चों का ड्रेस खराब हो जाता है। समस्या का अविलंब समाधान नहीं किया गया तो हम लोग लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन करने वालों दुर्गविजय, शिवानंद सिंह, बृजनाथ गौंड, अजय गौंड, नकुल गौंड, श्रीकिशुन, शामा, गामा, कन्हैया, सुरेश, महेश आदि शामिल रहे। इस बाबत ग्राम प्रधान रंजना सिंह का कहना है कि एक हफ्ते के अंदर नाली निर्माण करा दिया जाएगा। स्टीमेट बन गया है।