फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If the construction of community toilet does not start soon, the tender will be canceled

Mau News: जल्द शुरू नहीं हुआ सामुदायिक शौचालय का निर्माण निर्माण तो निरस्त होगा टेंडर

Wed, 19 Jul 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
If the construction of community toilet does not start soon, the tender will be canceled
कोपागंज नगर पंचायत स्थित ओड़ियाना बाजार में टेंडर होने के नौ महीने बाद भी सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।नगर पंचायत क्षेत्र का मुख्य गल्ला मंडी होने के चलते यहां सैकड़ों लोग आते हैं लेकिन शौचालय नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। इस संबंध में चेयरमैन अमीना सिद्दीक़ी ने कहा कि ओड़ियाना बाजार में सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। जल्द कार्य शुरू नहीं हुआ तो टेंडर निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बाजार की ओड़ियाना गल्ला मंडी लगभग 150 वर्ष पूरानी है। यहां रविवार, बुधवार और शुक्रवार को साप्ताहित बाजार लगता है। इस दिन यहां किसानों और व्यापारियों का जमावड़ा होता है। रामलीला या राजनीतिक कार्यक्रम भी ओड़ियाना बाजार में होता है। स्थानीय व्यापारी बीते कई वर्षों से यहां सामुदायिक शौचालय बनाने की मांग करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत ने नवंबर 2022 में छह लाख 27 हजार रुपये का का टेंडर करवाया था लेकिन अभी तक शौचालय के लिए नींव तो नहीं पड़ी बल्कि वहां प्लास्टिक का शौचालय खड़ा कर इतिश्री कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed