फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   If the accounts are not linked with Aadhar, then pension will not be available.

आधार से लिंक नहीं कराए खाते तो नहीं मिलेगी पेंशन

Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
If the accounts are not linked with Aadhar, then pension will not be available.
मऊ। प्रदेश सरकार ने अब पेंशनधारकों को पेंशन देने के लिए बैंक खाता नंबर को आधार नंबर से लिंक कराना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने पर खाते में पेंशन की राशि नहीं आएगी। जिले में वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के एक लाख 11 हजार 209 पेंशनर हैं। इनमें से अभी महज आठ प्रतिशत पेंशनरों ने अपने बैंक खातों को आधार से लिंक कराया है। अभी 92 प्रतिशत पेंशनरों को बैंक खाते आधार से लिंक कराने होंगे। जिन पेंशनरों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं होंगे, उनकी जनवरी से मार्च तक की तीन महीने की पेंशन खाते में नहीं भेजी जाएगी। खाताधारकों के खातों में समय से पेंशन न पहुंचने की शिकायत के चलते और पेंशन पहुंचने में देरी से बचने के लिए पेंशनरों के बैंक खातों को आधार नंबरों से लिंक कराने के प्रावधान किए गए हैं। हालांकि सरकार के निर्देश के बाद समाज कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग की ओर से अभियान चलाकर पेंशनरों के खातों को आधार से लिंक कराया गया। फिर भी अभी काफी में पेंशनरों के खाते आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं। वृद्धावस्था पेंशन के जिले में 87209 पेंशनर हैं। इनमें से अब तक महज 7205 पेंशनरों के बैंक खाते आधार से लिंक हो पाए हैं। अभी 79 हजार 972 पेंशनरों के बैंक खाते आधार नंबर से लिंक कराए जाने बाकी है। जिन पेंशनरों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हो पाए हैं,उनका प्रतिशत महज 8.26 है। इसी प्रकार विधवा पेंशनरों की संख्या 24 हजार है। इनके लगभग 94 प्रतिशत बैंक खाते आधार से लिंक हो चुकी हैं। दोनों विभागों की ओर से ऐसे पेंशनरों के लिए अभियान चलाकर खाते आधार से लिंक कराए जा रहे हैं। हालांकि अब नये आवेदकों को आवेदन के साथ ही बैंक खाता को आधार से लिंक करा दिए जा रहे हैं। लेकिन काफी पुराने कुछ पेंशनरों के बैंक खाते अभी भी आधार नंबर से लिंक नहीं हो पाए हैं। हालांकि ऐसे विधवा पेंशनरों की संख्या अधिकतम पांच प्रतिशत ही हो सकती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि जिन पेंशनरों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हो सके हैं, उन लोगों को तत्कालल अपने बैंक खाते आधार से लिंक करा लेना चाहिए। जिनके खाते आधार से लिंक नहीं हो पाएंगे उनकी जनवरी से मार्च तक पेंशन की किश्त खाते में नहीं भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed