फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ICSE Result: Ayush and Akash got first place

आईसीएसई रिजल्ट ः आयुष और आकाश ने पाया पहला स्थान

Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
ICSE Result: Ayush and Akash got first place
मऊ। आईसीएसई 10वीं तथा आईएसी 12वीं का परीक्षा परिणाम शनिवार को जारी हो गया। नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल तथा नगर के नियामुपुर स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। आईएससी 12वीं में नगर के फातिमा स्कूल के आयुष द्विवेदी ने 98.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। जबकि हिमांशु पटेल ने 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तो ओम सिंह ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

इसी क्रम में आईसीएसई 10वीं में नगर के फातिमा स्कूल के आकाश कुमार श्रीवास्तव ने 98.17 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। जबकि दिव्यांश सिंह ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा तथा उम्रा अली ने 97.67 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। फिलहाल फीलगुड कराने वाले इस रिजल्ट से शिक्षक और अभिभावक सभी प्रसन्न चित हैं।
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड से नगर में दो विद्यालय संबद्ध हैं। शानदार रिजल्ट पर कालेज की प्रधानाचार्या सिस्टर सिंथिया पासान ने कालेज के शिक्षकों, छात्र छात्राओं तथा अभिभावकों को बधाई दी है। इसी क्रम में कालेज के शिक्षक कमलेश पांडेय, अरुण मिश्र, सत्यप्रकाश पांडेय आदि शिक्षकों ने बेहतर रिजल्ट के लिए छात्र छात्राओं को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर के नियामुपुर स्थित सेंट्रल एकेडमी विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। आईसीएसई 10वीं में सेंट्रल एकेडमी की अलका कुमारी ने 92 प्रतिशत पाकर कॉलेज में पहला तथा आयुष सिंह ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा तथा श्रेया पांडे 86 प्रतिशत अंकों तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय प्रबंधक उमेश चंद ने बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षकों, अभिभावकों तथा छात्र छात्राओं को बधाई दी है। उधर बोर्ड द्वारा घोषित होने वाले रिजल्ट के मद्देनजर परीक्षार्थियों के दिल की धड़कनें तेज थी।

अपराह्न तीन बजे के बाद रिजल्ट बेबसाइट पर आ गया। रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं और अभिभावकों में दोनों में बेचैनी रही। कई छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। रिजल्ट आने के बाद जमकर धमा चौकड़ी मचाई। घरों में खूब मिठाइयां बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढे। फोन से मित्रों और रिश्तेदारों व नातेदारों को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed