फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   I am not angry at the attacks subsided

आतंकी हमले पर नहीं थम रहा गुस्सा

Thu, 22 Sep 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Thu, 22 Sep 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
I am not angry at the attacks subsided
फतहपुर मंडाव में पाकिस्तान का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : mau
उड़ी में पाक घुसपैठियों द्वारा आर्मी के 17 जवानों की हत्या किए जाने के मामले में लोगों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जगह-जगह शहीदों का शव उनके घर पहुंचने के बाद लोगों में पाक और आतंकवादियों के विरुद्ध गुस्सा सड़क पर उतर जा रहा है। गुरुवार को जगह-जगह पाक के प्रधानमंत्री एवं पाकिस्तान का झंडा फूंका गया।
विज्ञापन


अमृत पब्लिक स्कूल में छात्रों ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के तत्वाधान में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान विमला, बीके मित्तल आदि उपस्थित रहे। मधुबन संवाददाता के अनुुसार क्षेत्र के लोगों में उड़ी में हुए आतंकी हमले के  खिलाफ गुस्सा गुरुवार को सड़क पर आ गया। 17 शहीदों का बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान, बलूचिस्तान मांगे आजादी जैसे नारों से पूरा कस्बा गूंज रहा था। लोग जुलूस निकालकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंकने के बाद उसे चप्पलों से पीट रहे थे। पाकिस्तानी झंडा भी जलाया। गया। विरोध प्रदर्शन में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


भाजपा नेता गिरिजा शंकर मौर्य, अमित जायसवाल के नेतृत्व में शहीद स्मारक पर पुतला फूंककर शहीदों के सम्मान में मौन रखा। तहसील के अधिवक्ता संघ के साथ तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह आदि ने तहसील से जुलूस की  शक्ल में शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए पाकिस्तानी झंडा जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। कस्बा स्थित न्यू लाइट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शहीदों को कैंडिल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कटघरा शंकर नन्दौर दरगाह दुबारी में भी प्रदर्शन किया गया। नाराज लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। इसके पहले कस्बे के व्यापारियों और युवा नेताओं अमित रामबिलास, गुप्ता प्रदीप, सोनकर मंगरू गुप्ता आदि ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की शव निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतनपुरा ः ब्लाक मुख्यालय स्थित शहीद स्थल पर गुरुवार को पूर्व सैनिक संगठन की एक बैठक हुई। संगठन के ब्लाक अध्यक्ष परमात्मा सिंह ने कहा यह हरकत पाकिस्तान की कायरतापूर्ण है। दुबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के किशुन चौधरी स्मारक इंटर कॉलेज मोलनापूर मिश्रौली के प्रांगण में विद्यालय परिवार की ओर से कैंडील जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। प्रबंधक हरिकेश यादव ने कहा कि शहीदों के परिवार को ईश्वर शांति दें।


फतहपुर मंडाव ः उड़ी में आर्मी बेस पर आतंकी हमले में शहीदों के मारे जाने पर नन्दौर, बेलौली, नेमडाड़ आदि स्थानों पर जुलूस निकाला गया और पुतला दहन करते हुए पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए गए। इस दौरान ओमप्रकाश मल्ल, डा. अमरनाथ आदि रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed