{"_id":"67b222af9a45ef4a310f795e","slug":"husband-should-work-he-should-understand-the-responsibility-i-will-support-him-woman-said-in-family-counseling-mau-news-c-295-1-mau1001-124204-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पति काम करें, जिम्मेदारी समझे मैं दूंगी उसका साथ... परिवार परामर्श में बोली महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पति काम करें, जिम्मेदारी समझे मैं दूंगी उसका साथ... परिवार परामर्श में बोली महिला
विज्ञापन
मेरी पत्नी मायके चली गई है, अब वह वापस घर नहीं आ रही है। उसके न आने का कारण उसके मायके के लोग है। यह बात रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में एक व्यक्ति ने गुहार लगाते हुए सदस्यों के समक्ष कही। वहीं इस जवाब पर मौजूद व्यक्ति की पत्नी ने कहा कि वह अपने पति के साथ उसके घर रहेगी लेकिन उन्हें सबसे पहले आप सभी के समक्ष दो वचन देना होगा।
इसमें सबसे पहला वह शराब पीना और सभी से अभद्रता करना बंद करें, दूसरा वह जिम्मेदार बनकर परिवार की जिम्मेदारी पूरा करें। वहीं महिला के साथ आए उसके परिजनों ने बताया कि उनका दामाद शराब पीकर उनकी बेटी से मारपीट कर उसे घायल कर देता है।वहीं इसे पहले तीन दंपति जिनके बीच कई माह से आपसी कहासुनी के चलते मामला परिवार परामर्श के पास पहुंचा था।
उन्होंने सदस्यों के समक्ष एक बार फिर से साथ रहने का वचन लेते हुए सुलह किया। इससे पहले सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक 47 मामले आए, इसमें 15 मामलों का निस्तारण हुआ। वहीं तीन फाइल को बंद कर दिया गया। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद मौजूद रहे।