फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Husband killed, wife injured in collision between two bikes

Mau News: दो बाइक की टक्कर में पति की मौत, पत्नी घायल

Sat, 23 May 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Husband killed, wife injured in collision between two bikes
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के धर्मदासपुर गेट के पास शुक्रवार की शाम पांच बजे तेज रफ्तार बुलेट ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक चालक मोहन वर्मा (55) की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरिता (50) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

दूसरा व्यक्ति बुलेट छोड़कर वहां से फरार हो गया। थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव निवासी मोहन वर्मा ट्रैक्टर मिस्त्री थे। शुक्रवार की शाम पांच बजे वह अपनी बाइक से पत्नी सरिता को लेकर चिरैयाकोट बाजार में कुछ सामान की खरीदारी करने जा रहे थे।
विज्ञापन

अभी वे आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित धर्मदासपुर गेट के पास पहुंचे थे कि गाजीपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बुलेट ने पीछे से टक्कर मार दी।
हेलमेट नहीं लगाने के कारण मोहन वर्मा के सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोग उन्हें इलाज के लिए निजी वाहन से आजमगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि दोनों बाइक को थाने में खड़ा कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed