{"_id":"5bb90f06867a556822103855","slug":"husband-gave-talaq-to-wife-after-caught-with-her-lover","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के लिए पति ने पत्नी को दिया तलाक, निकाह न करने के लिए प्रेमी दे रहा है इसका हवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के लिए पति ने पत्नी को दिया तलाक, निकाह न करने के लिए प्रेमी दे रहा है इसका हवाला
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Sun, 07 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीते दिनों प्रेमी के संग आपत्तिजनक हाल में पकड़ी गई महिला को उसके पति ने तलाक दे दिया। इस घटना के बाद शनिवार को महिला अपने प्रेमी के घर रहने के लिए पहुंची।
तो युवक उसे रखने से इंकार दिया। बाद में पुलिस के दबाव पर युवक निकाह के लिए राजी तो हुआ, लेकिन इस्लाम के कायदे के अनुसार महिला को तीन माह तेरह दिनों तक अकेले रहना होगा। इसके बाद ही निकाह कबूल माना जाएगा। इसको लेकर गांव में घंटो हंगामें की स्थिति बनी रही। देर शाम महिला रोते हुए अपने मायके वापस चली गई।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात महिला को लोगों ने युवक के संग आपत्तिजनक हाल में पकड़ा। इस दौरान गांव के लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। जहां पूरी रात दोनों कोतवाली में रहे। शुक्रवार की सुबह महिला की हरकत की जानकारी होने पर उसके पति ने उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन
इस पर महिला ने युवक के विरूद्घ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पीड़िता ने युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जबकि गांव के लोगों ने दोनों का निकाह कराने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया। पुलिस ऐसा करने से इंकार कर दी। साथ ही शुक्रवार को दोनों को छोड़ दी।
शनिवार को महिला अपनी दो वर्षीया पुत्री को लेकर युवक के घर रहने के लिए पहुंची। इस दौरान युवक और उसके परिवार के लोगों ने उसे अपनाने से इंकार कर दिया। इस पर पंचायत शुरू हो गई। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक पर निकाह करने के लिए दबाव बनाई।
पुलिस के दबाव पर युवक निकाह के लिए राजी हो गया। लेकिन तभी इस्लाम का कानून आड़े आ गया। इसके चलते मामले को तीन माह तेरह दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया।