{"_id":"60e0a5c38ebc3e55284c2f42","slug":"husband-beat-up-his-wife-and-reached-her-maternal-home-mau-news-vns598471072","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को मारपीट कर पति ने पहुंचाया मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को मारपीट कर पति ने पहुंचाया मायके
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली थाना क्षेत्र के सोहराबपुर गांव में एक महिला को उसके ससुराल जनों ने मारपीट के बाद उसके मायके ले जाकर छोड़ आए। घटना की सूचना महिला के पिता ने 112 नंबर डायल पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के भाई व पति को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई। यहां से शनिवार को शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। महिला अपने ससुराल जाने के लिए भटक रही है।
इस संबंध में पीड़िता के पिता मोहम्मद शमीम ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग किया है। शिकायती पत्र में विवाहिता के पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री नगमा खातून का निकाह बीते 11 जून को आतिफ पुत्र अफजल उर्फ कल्लू के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही महिला के ससुर व सास तरह तरह की यातनाएं दे रहे थे।
आरोप है कि शुक्रवार की रात्रि लगभग 12 बजे पत्नी और बेटे को लेकर उसका पति ससुराल पहुुंचा। उसने दरवाजा खोलने के लिए कहा जब महिला के पिता ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो युवक दरवाजा तोड़कर घर में घुस गया। वह अपनी पत्नी को उसके पिता के घर में छोड़कर अपने पुत्र को लेकर आने लगा। जब महिला के पिता ने इसका विरोध किया तो उन लोगों को मारा पीटा। पीड़िता के पिता ने 112 नंबर डायल पुलिस को घटना की जानकारी दिया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के भाई व पति को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई। पूरे दिन महिला अपने पति के साथ ससुराल जाने के लिए परेशान रही परंतु कोई बात नहीं बन सकी। इस संबंध में पीड़िता का कहना था कि मेरे पति मुझे अपने साथ रखना चाहते हैं। निर्धन होने के कारण श्वसुर हम लोगों को साथ रहने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। प्रेम विवाह होने के कारण भी वे इस का घोर विरोध कर रहे हैं।