फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hundreds of acres of crops destroyed due to water logging

जलजमाव से सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद 17-16-57

Sun, 03 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops destroyed due to water logging
मऊ। पिपरीडीह में कई दिनों तक हुई भारी बारिश और नदी में उफान आने के चलते क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूबकर नष्ट हो गई है। किसानों की तरफ से फसल क्षति का आकलन कर मुआवजा देने की मांग उठने लगी है। परदहां ब्लॉक क्षेत्र के पिपरीडीह, ताजपुर, पतिला उस्मानपुर, मठिया, नसीपुर, रैकवारेडीह, सरेजा, बभनपुरा क्षेत्र में आई बाढ़ के चलते धान की सैकड़ों एकड़ की फसल डूब गई। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बाढ़ के चलते सैकड़ों एकड़ धान की फसलें जलमग्न होकर डूब गई है। जिससे पशुओं का चारा, धान की फसल बर्वाद हो गई। सैकड़ों एकड़ में धान के पौधें बाढ़ के पानी के चलते गल गई। इस संबंध में क्षेत्र के किसान हीरा प्रजापति, राधेश्याम पांडेय, रजापत, सुभाष, रूदल, संजय का कहना था कि बाढ़ से फसलें डूब कर नष्ट हो गई है। जिससे काफी नुकसान हुआ है। किसानों की तरफ से बाढ़ से डूबी हुई फसलों का आकलन कर उचित मुवावजा देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed