फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hundreds of acres of crops destroyed due to illegal occupation of Baha of Devkali Vishunpur village

देवकली विशुनपुर गांव के बाहा पर अवैध कब्जा से सैकड़ों एकड़ फसल नष्ट

Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops destroyed due to illegal occupation of Baha of Devkali Vishunpur village
मऊ। कोपागंज क्षेत्र के देवकली विशुनपुर गांव के बाहा पर अवैध कब्जा के चलते सैकड़ों एकड़ धान की फसल में जलजमाव रहने से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। अभी तक गेहूं की बोआई तक नहीं हो पाई है। संबंधित विभाग की तरफ से एक रुपये का मुआवजा नहीं दिया जा सका है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने रविवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। समस्या का समाधान न होने पर विधानसभा चुनाव में इस बार नोटा का बटन दबाने की बात कही है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गांव के बाहा पर दबंगों का कब्जा रहने के चलते किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गांव के बाहा पर अवैध कब्जा होने से बरसात का पानी बाहर निकल नहीं पा रहा है। जिसके चलते सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। गेहूं की फसल की बोवाई नहीं हो पा रही है। समस्या को लेकर ब्लाक के अधिकारियों तथा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत किया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बरसात का पानी निकल नहीं पाने से किसानो का सैकड़ों एकड़ धान की फसल डूब गई है। खेतों में पानी जमा होने के चलते अब किसान गेहूं की फसल की भी बुवाई नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

किसानों की फसल पानी में डूब जाने पर भी राजस्व विभाग की तरफ से फसल क्षति का आकलन तक नहीं किया जा सका है। नाराज किसानों विधानसभा चुनाव में सभी दलों का बहिष्कार करते हुए नोटा बटन पर वोट देने की बात कही है। प्रदर्शन करने वालों में अवधेश राय, पियूष राय आदित्य, विनय, अवधनारायण, प्रह्लाद, विनय, विजेंद्र ढोड़ा, धीरज, सीटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed