फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   hospital

तीन सीएचसी में व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त

Wed, 26 Feb 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
hospital
मऊ। सरकार ने जिले के तीन ब्लाक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देते हुए यहां पांच-पांच चिकित्सकों के पद सृजित कर दिए हैं। वहीं, दोहरीघाट सीएचसी पर इंट्रा ऑक्यूलर लेंस (आईओएल) तथा डेंटल क्लीनिक की सुविधा भी होगी। नियुक्त होने वाले चिकित्सकों में फिजिशियन, महिला सर्जन, रेडियोलॉजिस्ट के पद शामिल है। ऐसे में हजारों ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने ब्लाक क्षेत्र में बढ़ती आबादी को देेखते हुए 6 बेड के पीएचसी को सीएचसी में बदलने की कवायद शुरू कर दी गई थी। इसके लिए परदहा तथा रानीपुर में सीएचसी के लिए अलग से नवीन भवन भी बनकर तैयार हो चुका है, जिसमें अस्पताल संचालित हो रहा है। लेकिन पीएचसी होने के चलते वर्तमान में केवल केंद्र प्रभारी तथा मेडिकल ऑफीसर की तैनाती है। विभाग द्वारा बेहतर इलाज के लिए फार्मासिस्टों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से केंद्र में पहुंचने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा था। लेकिन गत दिवस तीनों पीएचसी को सीएचसी का दर्जा मिलने के साथ पांच चिकित्सकों के पद सृजन के बाद अब इन केंद्रों पर आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। यहां चिकित्सकों के अलावा फार्मासिस्ट सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की भी नियुक्ती होगी। प्रत्येक सीएचसी पर नौ-नौ पैरामेडिकल स्टॉफ तैनात होंगे। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि नए सीएचसी के लिए पांच-पांच चिकित्सकों के पद सृजित किया गया है। इससे चिकित्सीय सुविधाएं ओर भी बेहतर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed