फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Honorarium not increased for seven years, memorandum submitted

Mau News: सात साल से नहीं बढ़ा मानदेय, सौंपा ज्ञापन

Fri, 26 Sep 2025 03:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 03:05 AM IST
सार

मऊ में आयुष्मान भारत योजना के कर्मचारियों का मानदेय सात वर्षों से नहीं बढ़ा है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देकर मानदेय वृद्धि की मांग की है। इससे कर्मचारियों में निराशा व्याप्त है।

विज्ञापन
Honorarium not increased for seven years, memorandum submitted

विस्तार

मऊ। सीएमओ कार्यालय के आयुष्मान योजना में काम करने वाले कर्मचारियों का मानदेय सात साल में एक बार भी नहीं बढ़ा है। इसको लेकर बृहस्पतिवार को सीएमओ डॉक्टर राहुल सिंह को कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर गुहार लगाई।
विज्ञापन

ज्ञापन में आयुष्मान के जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पीएन दुबे ने बताया कि वर्ष 2018 में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत की गई थी। इसके बाद जिले में जिला स्वास्थ्य समिति के माध्यम से आयुष्मान योजना के कार्यों के क्रियान्वयन के लिए तीन सदस्य टीम गठित की गई। जितने मानदेय में टीम के सदस्यों की भर्ती 2018 में हुई थी, उसी मानदेय पर अभी तक टीम काम कर रही है। महंगाई बढ़ाने के बाद भी मानदेय में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं होने से टीम के सदस्य काफी निराश हैं। जिले स्तर पर सीएमओ और प्रांतीय स्तर पर स्टेट हेल्थ एजेंसी के सीईओ को आयुष्मान भारत कार्मिक संघ उत्तर प्रदेश के द्वारा कई बार पत्र लिखने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा है कि इन 7 वर्षों में योजना में बहुत कुछ बदला है। योजना के पात्र लाभार्थियों के समूह बदले हैं। इसके बाद भी जिला क्रियान्वयन इकाई आयुष्मान भारत के (डीआईयू) के कर्मियों का मानदेय नहीं बढ़ा है। आज प्रदेश सरकार संविदा कर्मियों के हित में अच्छे निर्णय ले रही है। ऐसे में इन कर्मियों पर भी ध्यान दिया जाए और मानदेय बढ़ाया जाए। ज्ञापन देने वाले में आशीष कुमार श्रीवास्तव, सुजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed