फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Homeowner went to maiden, thieves targeted the house

गृहस्वामिनी गई थी मायके ,चोरों ने घर को बनाया निशाना

Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Homeowner went to maiden, thieves targeted the house
चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के करमी गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान के पिछले हिस्से का दरवाजा तोड़कर पांच अगस्त की रात चोर अंदर घुसकर लगभग डेढ़ लाख के गहने चुरा ले गए। घटना के समय मकान में कोई नहीं था। गृहस्वामिनी अपने बच्चों के साथ मायके गई थी जबकि उसका पति बाहर रहता है।
विज्ञापन

करमी गांव निवासी सुशीला सिंह अपने बच्चों के साथ घर रहती है। उसका पति अखिलेश सिंह नौकरी के सिलसिले में बाहर रहता है। पांच अगस्त को सुशीला अपने बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। इधर घर सूना देख चोरों ने निशाना बना दिया।चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में लगे दरवाजे को तोड़ दिया आर अंदर घुस गए। अंदर एक कमरे का ताला तोड़कर चोर उसमें रखी आलमारी में रखे गए गए सोने चांदी के गहने चुरा लिए। घटना को अंजाम देकर चोर आराम से निलक गए। पड़ोसियों तक को घटना की भनक तक नहीं लग सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार को जब महिला मायके से वापस लौटी तो कमरे के दरवाजे पर लगा ताला टूटा देख उसके होश उड गए। उसने अंदर जाकर देखा तो चोर आलमारी में रखे गए सोने के मंगलसूत्र , जंजीर , कुडल, अंगूठियां और पायल आद चुरा ले गए थे। गृहस्वामिनी के अनुसार चोर लगभग डेढ लाख के गहने चुरा ले गए थे। गृहस्वामिनी ने पुलिस को तहरीर दे दिया है। पुलिस ने अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया है। इस बाबत एसओ रुपेश कुमार सिंह का कहना है कि जल्दी ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed