फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   hnoured

बेहतरीन कार्य के लिए आशाओं का सम्मान

Sun, 23 Aug 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 23 Aug 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
hnoured
 स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई की ओर से रविवार को नगर के पालिका कम्यूनिटी  हाल में आशा दिवस/सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें आशाओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के संचालकों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन



इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नंदलाल यादव ने कहा कि  23 अगस्त को भारत सरकार ने आशा दिवस घोषित कर आशा सेविकाओं का  सम्मान बढ़ाया है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन



स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने वाली प्रथम इकाई के आशा सेविका के नाम पर ही स्वास्थ्य विभाग में प्रतिवर्ष 23 अगस्त को आशा दिवस मनाया जाता है।


इसी क्रम में डीसीपीएम  संतोष सिंह ने कहा हम मानते हैं कि आशाओं द्वारा जिस कर्मठता से ग्रामीण जनता के बीच राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के कार्यों को संचालित किया जा रहा है, उसके बदले में उनका मानदेय बहुत ही कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 स्वास्थ्य विभाग की कोई भी योजना आशाओं के सहयोग के बिना लक्ष्य को प्राप्त प्राप्त नहीं कर सकतीं।  सिफसा के प्रतिनिधि संजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस सम्मेलन से एक-दूसरे के कार्यों से भलीभांति परिचित होते हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. बृज कुमार ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान आने वाली चुनौतियों एवं कठिनाइयां की जब यहां आशाओं द्वारा चर्चा की जाती है,


तो वहीं उन्हीं चर्चाओं की बीच उनका समाधान भी निकल कर आता है। जिसके परिणाम स्वरूप अन्य आशाओं में जागृति का भाव उत्पन्न होता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार नुक्कड़ नाटक परदहां को मिला। जबकि, द्वितीय पुरस्कार संतोषी रतनपुरा एवं तृतीय पुरस्कार संगीता सिंह रानीपुर को मिला।



अन्य आशाओं को सांत्वना  पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा महिला ग्रामोद्योग सेवा समिति, नेहरू युवा सामाजिक समरसता सेवा समिति, भगवान मानव कल्याण समिति, ऋतिका संस्थान मऊ को आशा कार्यक्रम में स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed