फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hindu Jagran Samiti protested for cleaning Tamsa

Mau News: तमसा की सफाई के लिए हिंदू जागरण समिति ने किया प्रदर्शन, सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

Mon, 16 Jun 2025 04:14 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 16 Jun 2025 04:14 PM IST
सार

हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने तमसा नदी की सफाई के लिए प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। बता दें कि पवित्र और ऐतिहासिक नदी का उल्लेख रामायण में भी है। इसमें गिर रहे नाले पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

विज्ञापन
Hindu Jagran Samiti protested for cleaning Tamsa
तमसा नदी की स्वच्छता को लेकर प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

 कलेक्ट्रेट पर हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने पौराणिक नदी तमसा की सफाई संरक्षण संवर्धन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सीएम को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। 

विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान  हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि तमसा नदी आज प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है।

उन्होंने कहा कि तमसा हमारी आस्था और विश्वास का प्रतीक के होने के साथ-साथ एक पवित्र ऐतिहासिक नदी भी है। जिसका उल्लेख रामायण में मिलता है। जहां यह माना जाता है की मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने वनवास के दौरान इस नदी में स्नान किया था। इस नदी के किनारे आज भी कई प्राचीन मंदिर और तीर्थ स्थान हमारी पुरातन संस्कृति का परिचय कराती है।
विज्ञापन


हिंदू जागरण समिति के प्रांत मंत्री अमित वर्मा ने कहा की तमसा नदी का धार्मिक और पौराणिक दृष्टिकोण से बहुत महत्व है। यह नदी स्थानीय लोगों के लिए जीवन रेखा साबित होती रही है । हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संरक्षक सुदर्शन सिंह ने तमसा नदी में लगातार गिर रहे गंदे नाले के पानी पर तत्काल रोक लगाई जाने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तमसा में बढ़ते प्रदूषण के कारण आम जनमानस और जलीय जंतु का जीवन खतरे में है।तमसा नदी में प्रदूषण ,अतिक्रमण एवं अवैध गतिविधियों की वजह से तमसा नदी का अस्तित्व संकट में है।इस दौरान जिलाध्यक्ष मनीष सिंह,रवि सैनी,  आर्यन सिंह आदित्य रंजन सिंह ,अनुराग बरनवाल, राज श्रीवास्तव ,सत्यम गुप्ता ,सतीश मद्धेशिया आदि लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed