फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   High tension wire broke and fell in the middle of the road, power supply to 150 houses disrupted

Mau News: सड़क के बीच टूटकर गिरा हाईटेंशन तार, 150 घरों की आपूर्ति बाधित

Thu, 03 Jul 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
High tension wire broke and fell in the middle of the road, power supply to 150 houses disrupted
करहां। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील कमालपुर पहाड़पुर गांव में करहां-जहानागंज मार्ग पर बीचोबीच बुधवार की दोपहर अचानक हाईटेंशन तार टूटकर लटक गया। गनीमत रहा कि वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा बच गया। नजर पड़ने पर ग्रामीणों ने बिजली निगम को फोन करके तत्काल सप्लाई बंद कराई।
विज्ञापन

कमालपुर पहाड़पुर गांव में आजमगढ़ जनपद के गोड़सर विद्युत उपकेंद्र के परासी फीडर से बिजली सप्लाई मिलती है। बुधवार की दोपहर करीब दो बजे तार टूटकर घरों के सामने सड़क पर लटक गया। जिससे पूरे गांव की (150 घरों की) बिजली सप्लाई बाधित हो गई। सूचना मिलते ही लाइनमैन वहां पहुंचे और तार काटकर वहां से हटा दिया। इस संबंध में अवर अभियंता छोटेलाल ने बताया कि लाइनमैनों को भेजकर लटका हुआ तार कटवा दिया गया है। तार जोड़कर रात तक सप्लाई चालू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed