फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heavy rain occurred on the second day as well, providing relief from heat and humidity

Mau News: दूसरे दिन भी हुई झमाझम बारिश, गर्मी उमस से मिली राहत

Tue, 01 Jul 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain occurred on the second day as well, providing relief from heat and humidity
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में दूसरे दिन मंगलवार को भी झमाझम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। अधिकतम तापमान स्थिर रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।बारिश के दौरान नगर सहित जिले के ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती, ट्रिपिंग से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के समय तकनीकी खामी और फाल्ट से घंटों बिजली गुल रहने से लोग को चैन से नहीं पा सो रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से धूप छांव होती रही। दोपहर बाद मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुक बारिश होती रही। बारिश के चलतेे मौसम सुहाना हो गया। बारिश से बचने के लिए शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर बनी दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते नजर आए। नगर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। मौसम बदल जाने से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

आद्रता 81 प्रतिशत रही। जबकि 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। बढुआगोदाम: क्षेत्र के पनियरा विद्युत उपकेंद्र के मेन फीडर में आई तकनीकी खामी के चलते सोमवार की रात नौ बजे गुल हो गई। लगातार ढाई घंटे बिजली गुल रहने के चलते लोगों को गर्मी उमस के चलते एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। दिन में बिजली के अपडाउन और बार-बार बिजली गुल रहने के चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं खेती किसानी पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने से ब्लॉक परिसर में रहा जलभराव

रतनपुरा। मंगलवार को क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते बाजार सहित खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में जलभराव हो गया। इसके चलते लोगों को पानी से होकर आना जाना पड़ रहा था। व्यापारी नेता मोहन कुमार गुप्ता ने प्रशासन से मांग किया है कि रतनपुरा बाजार की नाली की सफाई कराई जाए नहीं तो बरसात तेज होने पर घरों और दुकानों में पानी घुस जाएगा।
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

01 जुलाई 33 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस


30 जून 33 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस

29 जून 34 डिग्री सेल्सियस 28 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed