फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Heavy arterial drivers

चालकों की मनमानी पड़ रही भारी

Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
mau
mau Updated Sat, 02 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
Heavy arterial drivers
बाहर से कुछ इस तरह से सवारी भरकर जाती हैं बसें। - फोटो : mau
रोडवेज की बसें डिपो में न आकर हाइवे से ही सवारी लेकर निकल जा रहीं। ऐसे में दूर दराज की यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतें आ रही। ऐसा चालकों की मनमानी की वजह से हो रहा है। चूंकि रोडवेज परिसर में डिपो का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में बस चालक परेशानियों से बचने के लिए बसों को यहां नहीं ला रहे। उधर, अधिकारी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहे। जिससे समस्या लगातार गंभीर होती जा रही।
विज्ञापन


सहादतपुरा स्थित रोडवेज परिसर में नवीन भवन का निर्माणकार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के चलते रोडवेज परिसर में गोरखपुर और काशी डिपो की बस चालकों द्वारा परेशानियों से बचने के लिए रोडवेज परिसर पर जाने के बजाए राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 और गाजीपुर तिराहे पर कुछ देर खड़ी होकर वहां से सवारी भरकर  रवाना हो रही हैं। रोडवेज से रोजाना गोरखपुर रूट के लिए 10 बसें और बनारस रूट की 20 बसों का डिपों में ठहराव है। लेकिन दो माह से रोडवेज परिसर में बन रही नई बिल्डिंग के निर्माण के चलते इन रूट के ड्राइबर डिपो में आने के बजाए सीधे एनएच 29 से निकल जा रहे है। जहां काशी डिपो की बसें गोरखपुर, बलिया जिले से आते हुए रोडवेज आने के बजाए गाजीपुर तिराहा होते हुए सीधे गाजीपुर के लिए निकल जा रहे है। जबकि बनारस की तरफ से गोखरपुर- सौनाली जाने वाली बसें भी गाजीपुर तिराहा, भीटी चौराहा होते हुए सीधे दोहरीघाट, घोसी होते हुए गोखरपुर के निकल जा रही है।
विज्ञापन


 डिपो इंचार्ज राकेश पांडेय ने बताया कि डिपो परिसर में नवीन भवन बनाने का कार्य चल रहा है। इसके चलते डिपो में कुछ बस चालक डिपो में आने के बजाए सीधे निकल जा रहे है। ड्राइबरों की इस मनमाने रवैया को लेकर उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया है। शुक्रवार को रोडवेज में गोरखपुर और बनारस की ओर जाने वाले यात्री बस न आने से परेशान होते रहे। नगर के चौक निवासी मोहम्मद आमिर ने बताया कि वो गाजीपुर जाने के लिए बस पकड़ने के लिए रोडवेज आया था, लेकिन बस न होने से वो प्राइवेट बस से गाजीपुर गई। इसी तरह घास बाजार निवासी ममता भी गाजीपुर जाने के लिए एक घंटे तक बस का इंतजार के बाद दूसरे वाहन से गाजीपुर रवाना हुई। जबकि भीटी के अरविंद्र  और बबलू गुप्ता को घोसी जाना था, लेकिन गोरखपुर रूट की बस न आने से वो मजबूरन ब्रहमस्थान पहुंचकर निजी बस से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed