फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hearing on fraud case today

Mau News: जालसाजी के मामले सुनवाई आज

Sun, 25 May 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hearing on fraud case today
मऊ। जालसाजी के मामले में आरोपी सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अजय कुमार सिंह को सत्र अदालत से मिली अग्रिम जमानत एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट राजीव कुमार वत्स ने खारिज कर दिया। इस मामले में अगली सुनवाई सोमवार को होगी। कोर्ट ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण उनकी अग्रिम जमानत रद्द कर दी गई। कोर्ट ने एक सप्ताह के अंदर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया था। एडीजे की ओर से आत्मसमर्पण के लिए दी गई ,समय सीमा समाप्त हो गई है। ऐसे में सोमवार को उन्हें सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण करना होगा। अन्यथा उनकी गिरफ्तारी का आदेश जारी हो सकता है। मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

कोपागंज के लैरोदोनवार गांव निवासी विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर एसपी के आदेश के बाद सरायलखंसी थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें सरायलखंसी के हरदसपुर गांव निवासी सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के महामंत्री अजय कुमार सिंह को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि अजय ने अपने विरुद्ध दर्ज आपराधिक मुकदमों को छुपाकर एक कूट रचित झूठा शपथ पत्र जिलाधिकारी के समक्ष देकर असलहा का लाइसेंस लिया था। जांच के बाद जिलाधिकारी ने लाइसेंस निरस्त कर दिया, साथ ही उनके विरुद्ध सरायलखंसी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 426 सन 2021 धारा 419, 420 ,467 ,468, 471 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed