फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Health teams will go door to door

स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर करेंगी जांच

Sun, 05 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Health teams will go door to door
घोसी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी की तरफ से सोमवार से अभियान चलाकर कोविड19 के तहत गठित टीमों द्वारा घर घर जाकर लोगों की जांच किया जाएगा।जांच के दौरान संदिग्ध पाए जाने वालों का विवरण रखने के साथ उनकी सीएचसी पर सैंमलिंग किया जाएगा। कोरोना पर प्रभावी रोकधाम के तहत सीएचसी क्षेत्र के 72 ग्रामपंचायतों के 195 राजस्व गांवों के साथ नगर पंचायत घोसी में सोमवार से 55 टीमों द्वारा घर-घर जाकर कोविड-19 प्रोग्राम के तहत सभी की जांच किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें सर्दी, खांसी, श्वास रोगियों के साथ गंभीर रोगियों जैसे कैंसर, हार्ट, गुर्दा, मधुमेह, ब्लडप्रेशर के लक्षण वाले रोगियों का विवरण दर्ज किया जाएगा। खांसी, बुखार, श्वास रोगियों का अलग तथा गंभीर रोगियों का विवरण अलग अलग दर्ज होगा।इस बाबत अधीक्षक डॉ. एसएन आर्य ने बताया कि कोविड19 को लेकर 12 सुपरवाइजर के नेतृत्व में 55 स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा ब्लाक क्षेत्र के साथ नगरघोसी के सभी की जांच अभियान चला कर किया जाएगा। संदिग्धों को सीएचसी पर भेज कर सैंपलिंग किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं चार जुलाई को मिले 13 कोरोना संक्रमित मरीजों में एक मरीज घोसी सीएचसी का एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल है। रविवार को दूसरे दिन सीएचसी अस्पताल को सैनिटाइज कर बैैरीकेडिंग कर सील कर दिया गया। केंद्र प्रभारी डॉ. एसएन आर्या ने बताया कि सोमवार तक सीएचसी अस्पताल सील रहेगा। मंगलवार को सैनिटाइज के बाद सब कुछ सामान्य होने पर अस्पताल परिसर को खोला जाएगा। वहीं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शिवकुमार ने बताया कि सोमवार को परिसर में रहने वाले डॉक्टर,स्वास्थ्य कर्मियों के साथ उनके परिजनों और अन्य कर्मचारियों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed