फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Health building will be siege on 26 in Lucknow

स्वास्थ्य भवन लखनऊ में 26 को करेंगे घेराव

Tue, 20 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Health building will be siege on 26 in Lucknow
सीएमओ कार्यालय पर स्थानांतरण रोके जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लिपिक।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने शासन की तरफ से स्थानांतरण नीति के विरोध में दो सूत्री मांगों को लेकर चल रहा कार्य बहिष्कार मंगलवार को भी जारी रखा। उन्होंने चेताया की मांगे नही मांगी गई तो 26 जुलाई को लखनऊ में स्वास्थ्य भवन का घेराव किया जाएगा। इस दौरान सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। प्रदर्शनकारी लिपिकों ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय परिसर मेें धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए संगठन के जिला मंत्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि नियम की ताक पर रखकर स्वास्थ्य विभाग के लिपिक संवर्गीय कार्मिकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। लिपिको़ं का समायोजन/स्थानांतरण सुदूर जनपदों में किया गया है, जो सर्वथा अनुचित है। इसी क्रम मेें संगठन के जिलाध्यक्ष विजय नारायण राय ने कहा कि निदेशक प्रशासन के इस मनमाने एवं स्वेच्छारितापूर्ण स्थानांतरण आदेश में महिला कार्मिकों को भी अपने वर्तमान कार्यस्थल से 500 से 1000 किमी दूर स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है। इसलिए मांगे जब तक नहीं मानी जाती है तो 24 जुलाई तक सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन तथा कार्य बहिष्कार चलता रहेे। इसी क्रम में 26 जुलाई को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय स्वास्थ्य भवन लखनऊ का घेराव करेंगे। चेताया कि 26 जुलाई तक उनकी मांगे पूरी न होने की स्थिति में 27 जुलाई से प्रदेश के परिधिगत कार्यालयों में तैनात लिपिक वर्गीय कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे। धरने को कामेश्वर कुमार शर्मा, शशिकांत सिंह, धर्मेश कुमार राय, मनोज सिंह, अशोक कुमार मौर्या, निकहत सिद्दीकी, जानकी, साधना सिन्हा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed