फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Health ATM closed in three out of four CHCs, only BP check in one

Mau News: चार सीएचसी में से तीन में हेल्थ एटीएम बंद, एक में केवल बीपी की ही जांच

Sat, 15 Feb 2025 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Health ATM closed in three out of four CHCs, only BP check in one
मऊ। जिले के तीन तहसीलों के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में लगे हेल्थ एटीएम शो पीस बने चुके हैं। कहीं जांच किट तो कहीं चिप नहीं है, तो कहीं मशीन चलाने के लिए ऑपरेटर मौजूद नहीं है। इससे मरीजों की जांच नहीं हो पाती है। हालत यह है हर दिन इन अस्पतालों के कम से कम 100 मरीजों को महंगी फीस देकर बाहर से जांच करानी पड़ती है। शनिवार को हेल्थ एटीएम का जायजा लिया गया, तो हकीकत सामने आई। इसमें केवल फतेहपुर मंडाव में लगे हेल्थ एटीएम से जांच होते मिला।
विज्ञापन

बताते चलें कि शासन की ओर से मरीजों की सुविधा को देखते हुए सैंपल देने के बाद मरीजों को रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े, इसके लिए तीन साल पहले घोसी तहसील के दोहरीघाट और घोसी सीएचसी में हेल्थ एटीएम लगाए गए थे। इसके अलावा मुहम्मदाबाद गोहाना तहसील के मुहम्मदाबाद गोहाना सीएचसी के अलावा मुधबन तहसील के फतेहपुर मंडाव सीएचसी में हेल्थ एटीएम लगाया है। बताते चलें कि चारों हेल्थ एटीएम में खून से संबंधित जांच करने की आधुनिक तकनीक लैस है। इसमें हीमोग्लोबिन, लिक्विड प्रोफाइल, मधुमेह, डेंगू, मलेरिया, टीएलसी, डीएलसी, ऑक्सीजन स्तर, ईसीजी, रक्तचाप, डिहाईड्रेशन, ब्लड शुगर, कोलस्ट्रोल, डेंगू, मलेरिया सहित 59 प्रकार की जांच आसानी से बिना समय गंवाए हो जाती थी। लेकिन मरीजों की जांचें नहीं हो पा रही है, इससे मरीज बाहर जांच कराने को मजबूर हैं। शनिवार को अमर उजाला की पड़ताल में पाया गया कि मुहम्मदाबाद गोहाना, दोहरीघाट और घोसी में हेल्थ एटीएम बंद मिले।। जबकि फतेहपुर मंडाव में केवल बीपी, शुगर की ही जांच हो रही है, अन्य जांच नहीं हो रही। जानकारी करने पर पता चला कि मुहम्मदाबाद गोहाना केंद्र प्रभारी डॉ राम बदन ने बताया कि अस्पताल में एक साल से तकनीकी कारणों से जांच बंद है। इसको लेकर बनाने की कोशिश की गई लेकिन इसके बाद भी यह शुरू नहीं हुई। यहां बुधवार को 20 से ज्यादा मरीज इलाज कराने के बाद निजी लैबों में जांच कराने को गए। इसी तरह से दोहरीघाट में हेल्थ एटीएम एक माह से है। केंद्र प्रभारी डॉक्टर फैजान ने बताया कि एक माह से तकनीकी कारण से हेल्थ एटीएम बंद है, इसको लेकर संबंधित कंपनी को अवगत करा दिया गया है। वहीं बुधवार को यहां 10 मरीजों ने दोपहर एक बजे तक बाहर से जांच कराई। इसी क्रम में घोसी में पहुंची टीम को भी यहां एटीएम बंद होना मिला। जब इस बारे में जानकारी ली गई तो एटीएम प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि नवंबर में लाइसेंस निरस्त होने से जांच बंद है। वहीं इस दौरान कल्याणपुरा निवास मरीज सितारा देवी, कादीपुर निवासी जीवन प्रकाश ने डॉक्टरों द्वारा जांच लिखने पर बाहर उपचार कराया। इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन चार से पांच सौ मरीज पहुंचते हैं। इसमें ज्यादातर मरीजों को जांच की आवश्यकता होती है। वहीं फतेहपुर मंडाव में टीम को हेल्थ एटीएम से सिर्फ ब्लड प्रेशर, टेंपरेचर, वजन की जांच हो रही है। जबकि इससे हीमोग्लोबिन, लिक्विड प्रोफाइल, मधुमेह, डेंगू, मलेरिया, टीएलसी, डीएलसी, ऑक्सीजन स्तर, ईसीजी, रक्तचाप, डिहाईड्रेशन आदि प्रमुख जांचें नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed