फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Havan done after worshiping Mother Siddhidatri

भक्तों ने की मां सिद्घिदात्री की आराधना

Thu, 14 Oct 2021 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Havan done after worshiping Mother Siddhidatri
गर के शीतला माता धाम पर महानवमी पर्व पर हवन करते श्रद्घालु।संवाद - फोटो : MAU
शारदीय नवरात्र के अंतिम बृहस्पतिवार को दिन मंदिरों, पंडालों और घरों में विधि विधान के साथ महानवमी का पूजन किया गया। नौ दिन व्रत धारण करने वाले लोगों ने मां की विधिवत आराधना के बाद हवन किया और देवी स्वरूपा नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन ग्रहण कराया। पहले और अंतिम दिन व्रत धारण करने वाले लोगों ने पारण किया। जबकि नौ दिन तक व्रत रहने वाले श्रद्धालु दशमी के दिन पारण करेंगे।
विज्ञापन

महानवमी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जाकर मां के सिद्धिदात्री स्वरूपण के दर्शन के बाद पूजन किया। शाम को भी देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। नौ दिन व्रत धारण करने वाले श्रद्धालु महिला पुरुषों ने मां दुर्गा की विधि पूर्वक पूजन करने के बाद नौ कन्याओं को भोजन ग्रहण कराया। बहुत से श्रद्धालुओं ने व्रत का पारण किया जबकि तमाम श्रद्धालु दशमी को पारण करेंगे। दुर्गा पंडालों और मंदिरों मेें पूजन अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

देवी भगवती का नौवां स्वरूप सिद्धिदात्री का है। ये सभी सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्र के अंतिम दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि विधान से साधना करने वाले साधक की सिद्धियां प्राप्त होती हैं। इन्हीं मान्यताओं को देखते हुए नगर के शीतला माता मंदिर, रोडवेज स्थित दुर्गा मंदिर, फातिमा तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, वनदेवी धाम, निधियांव गांव का अष्टभुजी मंदिर, मांदी सिपाह स्थित मां कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों मेें मां का पूजन अर्चन करनेे के लिए दूर दराज सहित गैर जनपद से आए श्रद्धालुओं का रेला टूट पड़ा। मां का दर्शन पूजन करने को भक्त बेताब नजर आ रहेे थे। माता रानी के सभी नव रूपों का स्मरण करते हुए श्रद्धालु शांत भाव से कतार में खड़े होकर अपने बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। बीच-बीच में जयकारा मंदिर परिसर में गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed