फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hashim will raise the branch, Shahnaz will offer Arghya to the Sun.

Mau News: हाशिम उठाएंगी डाला, शहनाज देंगी सूर्य को अर्घ्य

Thu, 16 Nov 2023 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
Hashim will raise the branch, Shahnaz will offer Arghya to the Sun.
स्थानीय तहसील क्षेत्र के परसुरामपुर निवासिनी शहनाज और करजाना भी छठ पर्व पर सूर्य को अर्घ्य देंगी। जबकि हाशिम डाला उठाएंगी। पर्व को लेकर पूरा परिवार तैयारी में जुटा हुआ है। घाट पर बेदी बनाने के साथ पर्व पर लगने वाले सामान की खरीदारी हो रही है। कोई भी सामान छूटने न पाए इसके लिए दोनों महिलाएं खुद नजर रखे हुई हैं। शहनाज बताती हैं कि पुत्र काफी दिनों से बीमार था, कई जगह उपचार कराने के बाद भी उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था। चार वर्ष पहले गांव की महिलाओं ने छठ पर्व के बारे में जानकारी दी। पुत्र की लंबी आयु की कामना के साथ उसने विधि पूर्वक छठ पर्व का अनुष्ठान किया। धीरे-धीरे पुत्र के स्वास्थ्य में सुधार होने लगा और वह पूरी तरह स्वस्थ हो गया। इसके बाद निश्चय किया कि वह हमेशा छठ पर्व का अनुष्ठान करेंगी। तब से यह दोनों परिवार छठ पर्व की पूजा अर्चना करता है। हाशिम बताती हैं कि छठ पर्व को लेकर डाला की तैयारी वह खुद करती हैं। इसमें छठ में सूर्य को अर्घ्य देने के लिए डाला को बहुत ही खूबसूरत तरीके से तैयार किया जाता है। डाला बांस के फट्टे से बना होता है। जो सूर्य को अर्घ्य के लिए विशेष तौर पर सजाया जाता है। डाला में श्रृंगार का सारा सामान फूल, फल, चावल के लड्डू, पुआ, ठेकुआ आदि रखे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed