फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Hanuman Temple, the exit procession from the cheers

जयकारों से गूंजे हनुमान मंदिर, निकाला जुलूस

Fri, 19 Apr 2019 11:34 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 19 Apr 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
Hanuman Temple, the exit procession from the cheers
दोहरीघाट में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा। - फोटो : mau
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को हनुमानजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं की तरफ से गाजे बाजे के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। हनुमान मंदिरों पर विशेष साज सज्जा के साथ पूजा पाठ सहित धार्मिक अनुष्ठान किए गए। नगर के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


नगर के हरिकेशपुरा, हट्ठीमदारी, आजमगढ़ मोड़, सहादतपुरा, बढ़ु़आ गोदाम सहित जिले के विभिन्न इलाकों के हनुमान मंदिरों में सुंदर कांड का पाठ किया गया। फूलों से बजरंग बली का श्रृंगार किया गया। नगर के ढेकुलियाघाट स्थित  त्रिदेव धाम मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

कई जगह हनुमान जी को चना और गुड़ का प्रसाद चढ़ाया और कई जगहों पर महाआरती का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती की। श्रद्धालुओं की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमिला ःहनुमान जयंती के अवसर पर कस्बा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। कुसुम्हा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के कुसुम्हा दुलेश्वरी कान्वेंट स्कूल के प्रांगण में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई गई। नगर के रेलवे क्रासिंग बाल निकेतन स्थित हनुमानगढी स्थित मंदिर पर सुंदरकांड  का संगीतमय पाठ किया गया। मधुबन ः तहसील क्षेत्र के नंदौर स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में पांच दिनों से चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का समापन शुक्रवार को हवन कन्या पूजन तथा भंडारे के साथ संपन्न हो गया। दोहरीघाट मार्ग स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल के समीप हनुमान मित्र मंडली द्वारा एक दिवसीय सुंदर कांड, हनुमान कथा के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोहरीघाटः कस्बे के रामघाट पर स्थित हनुमान मंदिर समिति द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें मनमोहक झांकियों को देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।

 इंदाराः हिंदू युवा वाहिनी द्वारा शुक्रवार को इंदारा में समरसता सहभोज का कार्यक्रम रामजानकी मंदिर में आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed