{"_id":"69050c2f0fb2ce6f220a3459","slug":"had-sardar-patel-not-been-there-a-united-india-would-not-have-existed-ak-sharma-mau-news-c-295-1-svns1028-135686-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार पटेल न होते तो अखंड भारत का स्वरूप नहीं होता : एके शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार पटेल न होते तो अखंड भारत का स्वरूप नहीं होता : एके शर्मा
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर नगर के बलिया मोड़ पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने
- फोटो : udhampur news
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सरदार पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रमाें का आयोजन किया गया। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को बलिया मोड़ स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद नगर विकास मंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सरदार पटेल की 150वीं जयंती समारोह में दीप प्रज्वलित कर “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्य एवं नागरिक शामिल हुए। सभी ने एकता दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश दिया। शर्मा ने आगे कहा कि लौह पुरुष सरदार पटेल ने भारत की स्वतंत्रता और एकीकरण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने आजादी के बाद 563 रियासतों का एकीकरण कर भारत को अखंड स्वरूप प्रदान किया। उन्होंने कहा, “अगर सरदार पटेल न होते, तो आज का भारत इस रूप में नहीं होता। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संकल्प, सरदार पटेल के स्वप्नों को साकार करने का माध्यम है। प्रधानमंत्री द्वारा सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाने का निर्णय, देश में एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त करता है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर आयोजित फ्लैग मार्च में अधिकारी, विद्यार्थी, स्वयंसेवक एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में “जय एकता, जय भारत” के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में डीएम प्रवीण मिश्र, एसपी इलामारन जी, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व विधायक विजय राजभर, उमेश पांडेय, क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक आदि शामिल थे।
इनसेट
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुगलपुरा के छात्रों ने निकाली प्रभात रैली
नगर के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुगलपुरा के बच्चों ने प्रभात फेरी निकली। साथ ही बच्चों और शिक्षकों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर नगर शिक्षा अधिकारी रजित लाल रत्नाकर ने कहा कि सभी आपस में सद्भावना पूर्वक रहें। इस दौरान पूर्व एआरपी चंद्रधर राय, प्रधानाध्यापक डाॅ. शाहनवाज अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
वलीदपुर: नगर पंचायत में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 जयंती के उपलक्ष्य में रन पर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें अधिशासी अधिकारी अर्जुन कुमार, लिपिक राजेश कुमार, राकेश सोनकर, कार्यालय के अन्य कर्मचारियों और नगर वासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रन फार यूनिट का प्रारंभ कार्यालय से होकर गर्ल्स डिग्री कॉलेज पर जाकर समापन हुआ। अधिशासी अधिकारी ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला।
फतेहपुरमंडाव: विकास खंड क्षेत्र के फतेहपुर मंडाव स्थित फतेहपुर गर्ल्स इंटरमीडिएट कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल के तिराहा से मर्यादपुर बाजार तक रन फार यूनिटी निकाली गई।
अमिला: बड़राव ब्लॉक क्षेत्र के मादी सिपाह बाजार में भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। पटेल एकता मंच के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर चंद्रभान चौरसिया, रामदुलारे निषाद, विजय शंकर यादव आदि शामिल थे।
दोहरीघाट: भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने कहा कि सरदार पटेल एक ऐसे नेता थे जिन्होंने केवल अपनी इच्छा शक्ति और राजनीतिक बुद्धि के बल पर 562 रियासतों को एकजुट कर भारत को टूटने से बचाया था यही कारण है कि उनके मजबूत नेतृत्व की वजह से उन्हें लौह पुरुष भी कहा गया। इस अवसर पर सुरेंद्र गुप्ता, राकेश राय, पप्पू भारती आदि शामिल थे।
-- -- -- -- -- -- -- --
रन फार यूनिटी के लिए छात्र छात्राओं ने लगाई दौड़
मऊ। सैनिक नर्सिंग कॉलेज ताजोपुर के तत्वावधान में सैनिक संस्था की ओर से 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। शुरुआत सैनिक संस्थान के चेयरमैन व पूर्व ब्रिगेडियर डॉ. पीएन सिंह ने लौह पुरुष सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। संस्था के चेयरमैन के नेतृत्व में निकली रन फार यूनिटी प्रधानाचार्य, सैनिक कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, प्रधानाचार्य, सैनिक आईटीआई, समस्त शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय एकता रैली सैनिक कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी से होते हुए ताजोपुर, बढुआ गोदाम तक निकाली गई। कार्यक्रम के अंत में संस्था के चेयरमैन डॉ. पीएन सिंह ने कहा कि सरदार पटेल की जयंती केवल एक दिवस नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यपरायणता की भावना को जीवन में उतारने का अवसर है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर नगर के बलिया मोड़ पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने - फोटो : udhampur news