{"_id":"6988d04ae56a45a57901304b","slug":"had-dreams-of-getting-a-government-job-son-left-everything-for-his-daughter-in-law-mau-news-c-295-1-mau1001-140554-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: सरकारी नौकरी मिलने पर देखे थे सपने, बहू के मोह में बेटे ने सबको छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: सरकारी नौकरी मिलने पर देखे थे सपने, बहू के मोह में बेटे ने सबको छोड़ा
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित महिला एच्छिक ब्यूरो में आए मामले की सुनवाई करते सदस्य। संवाद
Link Copied
- पुलिस लाइन सभागार में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में पहुंचा मामला
विज्ञापन
मऊ। मेरे तीन बेटों में से एक ने जैसे ही सरकारी नौकरी पाई तो पूरा घर खुशी से झूम उठा। लेकिन यह खुशी ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकी मेरा बेटा जो मेरी हर बात समझता था वो अब शादी के बाद बहू के कहने पर हम लोगों को छोड़ दिया है। यह गुहार परिवार परामर्श की बैठक में एक बुजुर्ग ने लगाई। उसने कहा पहले बेटे ने पत्नी को प्रयागराज में साथ रखने के लिए विवाद किया और अब घर में ही अलग रहकर उसकी पत्नी झगड़ा करती है। सास को गाली देती है। इससे पहले वृद्ध की बहु ने अपने सास ससुर के खिलाफ प्रताड़ना का आरोप लगाया था। जहां रविवार को सदस्यों के सामने बुजुर्ग ने दूसरा सच सामने लाया। ब्यूरो ने महिला को सख्त निर्देश दिया के आज के बाद घर में कोई विवाद न हो, साथ ही बुजुर्ग को भी समझाया। इसी तरह के एक मामले में महज एक साल पहले प्रेम प्रसंग के बाद शादी करने वाले जोड़ों ने अलग रहने की पेशकश की। महिला ने पति पर पहले जैसे व्यवहार न करने का आरोप लगाया तो युवक ने महिला को सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने का आरोप लगाया। सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में 41 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें चार दंपतियों ने गिले शिकवे को भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि दो मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने निर्णय लिया गया। वहीं पांच मामले को बंद कर 31 मामलों में 22 फरवरी की सुनवाई की तारीख दी गई। बैठक में पदाधिकारी अर्चना उपाध्याय ,सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद के साथ महिला उप निरीक्षक समरजीत यादव, आरक्षी पूनम पाल शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।