फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Grant will be given for the marriage of poor girls from backward class.

Mau News: पिछड़े वर्ग के गरीब लड़कियों की शादी हेतु मिलेगा अनुदान

Thu, 16 Nov 2023 10:02 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
Grant will be given for the marriage of poor girls from backward class.
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि अन्य पिछड़े वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोड़कर) के गरीब लड़कियों की शादी के लिए अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए विभागीय पोर्टल व वेबसाइट पर लाभार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरने से पूर्व अपने आधार कार्ड एवं आधार लिंक मोबाइल नंबर तथा बैंक खाते की पास बुक, आय प्रमाण-पत्र (शहरी क्षेत्र हेतु 56460 रुपये एवं ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये प्रतिवर्ष से अधिक न हो), जाति प्रमाण-पत्र, उम्र का प्रमाण पत्र जिसमें लड़की की आयु 18 वर्ष एवं वर की आयु 21 वर्ष होना अनिवार्य है। शादी का कार्ड आदि अभिलेख होना अनिवार्य है। बताया कि वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 282 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed