फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Grandfather who went to take bath at grandson's ghat dies due to drowning

Mau News: पोते का घाट नहाने गए दादा की डूबने से मौत

Sun, 12 May 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Grandfather who went to take bath at grandson's ghat dies due to drowning
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के बरहदपुर गांव में पोते का घाट नहा रहे 70 वर्षीय दादा की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खैराबाद गांव निवासी 70 वर्षीय श्रीनाथ के पोते की मंगलवार को उसके ननिहाल आजमगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। पोते के मृत्यु के बाद क्रिया कर्म के लिए श्रीनाथ गांव के लोगों के साथ निकटवर्ती गांव बरहदपुर के पोखरे पर घाट नहा रहे थे। नहाने के दौरान श्रीनाथ पोखरे में डूब गए। साथ आए लोगों ने अचानक श्रीनाथ के न दिखाई देने पर मौजूद लोगों ने बाहर भीतर तलाशना शुरू किया। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। बाद में कुछ लोगों ने जब पोखरे में ढूंढा तो उनका शव बरामद हुआ। परिजनों ने वृद्ध का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक खैराबाद बाजार में जूता सिलाई और पॉलिश का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed